Hardoi News: पेट्रोल पंप के आपरेटर से गाली-गलौज व मारपीट के मामले में 5 गिरफ्तार

इस संबंध में करुणेश की तहरीर के आधार पर थाना हरपालपुर पर मु0अ0सं0 132/25 धारा 115(2)/352/351 (3)/324(4)/191(2) बीएनएस बनाम 21 अज्ञात अभियुक्त पंजीकृ....

Apr 21, 2025 - 21:42
 0  74
Hardoi News: पेट्रोल पंप के आपरेटर से गाली-गलौज व मारपीट के मामले में 5 गिरफ्तार

By INA News Hardoi.

सोमवार को करुणेश कुमार पुत्र नन्दकिशोर निवासी ग्राम म्योढा थाना सांडी जनपद हरदोई द्वारा थाना हरपालपुर पर तहरीर दी गई कि करुणेश एचपी पेट्रोल पम्प हरपालपुर पर आपरेटर के पद पर कार्यरत है, जहां पर रुपयों के लेन-देन को लेकर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा करुणेश के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गयी।

इस संबंध में करुणेश की तहरीर के आधार पर थाना हरपालपुर पर मु0अ0सं0 132/25 धारा 115(2)/352/351 (3)/324(4)/191(2) बीएनएस बनाम 21 अज्ञात अभियुक्त पंजीकृत किया गया।

Also Click: Hardoi News: गुमशुदा किशोर को पुलिस सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा

थाना हरपालपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित प्रकाश में आये अभियुक्तगण आकाश पुत्र सत्यभान, संदीप सिंह पुत्र जयमल सिंह, धनन्जय सिंह पुत्र रामशरण सिंह, अनुज सिंह पुत्र जयमल सिंह व देवेन्द्र सिंह पुत्र भगवानदीन सर्व निवासीगण ग्राम बरसोहिया थाना सवायजपुर जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow