Hardoi News: गुमशुदा किशोर को पुलिस सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा

महिला डेस्क रोली पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा जनपद में अपहृत / गुमशुदा बच्चों/बालकों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान "ऑपरेशन स्माईल" के क्रम ....

By INA News Desk
Apr 21, 2025 - 21:38
53 Views
Hardoi News: गुमशुदा किशोर को पुलिस सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा

By INA News Hardoi.

रविवार को एक व्यक्ति द्वारा थाना अतरौली पर सूचना दी गयी कि उनका 14 वर्षीय पुत्र बीते 14 अप्रैल को घर से बिना बताये कही चला गया है, काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अतरौली पर मु0अ0सं0 131/25 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

Also Click: Hardoi News: लडकी को भगा ले जाने में दूसरा आरोपी पुलिस हिरासत में

महिला डेस्क रोली पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा जनपद में अपहृत / गुमशुदा बच्चों/बालकों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान "ऑपरेशन स्माईल" के क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा स्थानीय व्यक्तियों/सोशल मीडिया आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार- प्रसार किया गया। प्राप्त सूचना के आधार पर गुमशुदा बच्चें को सकुशल बरामद किया गया एवं विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए परिजनो को सुपुर्द किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow