Hardoi: विभिन्न गांवों के प्रधानों व किसानों के साथ संयुक्त गोष्ठी का आयोजन

आगामी त्योहारों को सद्भावपूर्ण व शांतिपूर्वक ढ़ंग से मनाने और जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

By INA News Desk
Oct 6, 2024 - 21:09
64 Views
Hardoi: विभिन्न गांवों के प्रधानों व किसानों के साथ संयुक्त गोष्ठी का आयोजन
Advertisement
Advertisement

Hardoi News INA.
एसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर माह के पहले रविवार सुबह 10 से 11 बजे तक जिले के सभी थानों में विभिन्न गांवों के प्रधानों व किसानों के साथ थाना प्रभारियों ने संयुक्त गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें आगामी त्योहारों को सद्भावपूर्ण व शांतिपूर्वक ढ़ंग से मनाने और जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही बैठक में विभिन्न शिकायतों को भी सुना गया और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए आश्वस्त किया गया।

ज्ञात हो कि एसपी नीरज कुमार जादौन द्वारा जिले में शांति और कानून व्यवस्था को मजबूती से बनाये रखने के उद्देश्य से एक और कदम बढ़ाया गया है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया था कि प्रत्येक माह के सभी रविवार को पीस कमेटी की बैठक का आयोजन कर क्षेत्र की समस्याओं को सुनकर उनका शीघ्र निस्तारण किया जाए। माह के प्रथम रविवार को थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान/किसान की गोष्ठी, दूसरे रविवार सभी पुलिस पेंशनर व सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों व थाने पर नियुक्त अधिकारी/कर्मियों के साथ सैनिक सम्मेलन, तीसरे रविवार सभी व्यापारी, बैंकर्स, पेट्रोल पंप मालिक, जनसुविधा केंद्र संचालकों व चौथे रविवार थाना क्षेत्र के विभिन्न संप्रदायों के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement