हरदोई: गहने व पैसे चोरी करने के मामले में बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया
बघौली-हरदोई।
घर से पैसे व गहने चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक बाल अपचारी को अपनी अभिरक्षा में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार को अंजली पत्नी रजनीश निवासी कस्बा व थाना बघौली हरदोई ने शिकायती पत्र देते हुए पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात ने उनके घर से गहने व नगदी चोरी कर ली है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले की जांच की और प्रकाश में आए बाल अपचारी को 1 मोबाइल, 1 मंगलसूत्र लॉकेट, 1 जोड़ी कान के झाले सहित 2100 रुपये की नगदी के साथ अपनी अभिरक्षा में ले लिया।
What's Your Reaction?











