हरदोई: एक कंपनी के ट्रक से माल चोरी करने के मामले में तीसरे आरोपी को पकड़ा

By INA News Desk
Aug 28, 2024 - 23:12
95 Views
हरदोई: एक कंपनी के ट्रक से माल चोरी करने के मामले में तीसरे आरोपी को पकड़ा

बेहटागोकुल-हरदोई।
कोतवाली थाना इलाके की पुलिस ने एक कंपनी के ट्रक में रखे माल को चोरी करने व उसे बेंच देने के मामले में तीसरे आरोपी को पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 20 अगस्त को इंफ्रासेक्टर कंपनी के सुपरवाइजर सुभम शर्मा पुत्र संतोष शर्मा निवासी माकम रोड़ मोहन कुटी थाना कोतवाली शहर जनपद बुलंदशहर ने शिकायती पत्र देकर बताया था कि अजीत सिंह पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी गांव पिंडोखा थाना गंगाघाट उन्नाव व श्यामू उर्फ श्यामप्रकाश निवासी थाना बेहटागोकुल हरदोई ने कंपनी के ट्रक में रखे टूल किट, पाइप मशीन, डीजल ड्रम आदि को चोरी कर लिया है।

यह भी पढ़ें - हरदोई: लड़की को भगा ले जाने का आरोप, 1 गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस उक्त अजीत व श्यामू को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुकी है। अग्रिम कार्रवाई के दौरान प्रकाश में आए मोहम्मद तालिब पुत्र उस्मान निवासी मोहल्ला खेड़ा बीबी जेई थाना शाहाबाद हरदोई को चोरी किये गए सामान को बेंचने से प्राप्त हुए 1,02,000 रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow