हरदोई: महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगी अग्रिम कार्रवाई

By INA News Desk
Aug 28, 2024 - 23:14
118 Views
हरदोई: महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगी अग्रिम कार्रवाई

कछौना-हरदोई।
बुधवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि संगीता(22 वर्ष) पत्नी प्रदीप कुमार निवासी गांव गढ़ी कमालपुर थाना कछौना हरदोई ने अज्ञात कारणों के चलते गांव के बाहर बबूल के पेड़ से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संगीता और प्रदीप की शादी को लगभग डेढ़ वर्ष हो चुके हैं। सूचना मिलने पर सीओ बघौली व कोतवाल कछौना ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य एकत्रित किये गए। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार, तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement