Hardoi: मुकेश सिंह चुने गए ग्रापए प्रेस क्लब संडीला के अध्यक्ष
अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें पत्रकारिता निडरता एवं निष्पक्षता के साथ करनी है क्योंकि समाज में जो नैतिकता का अभाव हो रहा है.
Hardoi News INA.
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा तहसील संडीला की इकाई ग्रापए के तहसील अध्यक्ष मुकेश सिंह को ग्रापए प्रेस क्लब संडीला का अध्यक्ष चुना गया, जिस पर पत्रकारों ने गर्मजोशी के साथ सिंह का ग्रापए के अंतर्गत ग्रापए प्रेस क्लब संडीला के कार्यालय पर माल्यार्पण व अंगवस्त्र सहित डायरी कलम भेंट कर सम्मान किया गया।
पए प्रेस क्लब संडीला अध्यक्ष चुनने के तत्पश्चात मुकेश सिंह द्वारा पत्रकारों के हितार्थ अपने विचार प्रस्तुत किए एवं निर्णय लिया कि ग्रापए के वरिष्ठ पत्रकारो का सम्मान किया जाय, जिसमे वरिष्ठ पत्रकार वसीम अहमद सिद्दीकी जी, वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण गोपाल गुप्ता जी का एवं राजेश गुप्ता जी का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
जिसके पश्चात वरिष्ठ जनों के द्वारा पत्रकारों की कार्य करने के तौर तरीको एवं अपने पत्रकारिता जीवन के विवेकपूर्ण प्रसंगों को साझा किया। अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें पत्रकारिता निडरता एवं निष्पक्षता के साथ करनी है क्योंकि समाज में जो नैतिकता का अभाव हो रहा है, अफसर तंत्र में फैले भ्रष्टाचार को पत्रकार की कलम ही दूर कर सकती है, इसके साथ ही अपने संगठन को भी मजबूत करना होगा।
ग्रापए प्रेस क्लब संडीला के अध्यक्ष मुकेश सिंह जी द्वारा मोहल्ला सिद्धार्थनगर स्थित कार्यालय पर ग्रापए के अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति कर तहसील इकाई का गठन किया साथ ही पदाधिकारी नामित किया, ग्रापए प्रेस क्लब संडीला के अध्यक्ष मुकेश सिंह के द्वारा युवा पत्रकार साथियों को एसोसिएशन के पदाधिकारी नामित करने के साथ ही सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सिंह के साथ अधिवक्ता राजेंद्र गुप्ता रानू, आशीष गुप्ता उर्फ आशू,मोहम्मद अमान सिद्दीकी , शशिकांत मौर्या, प्रियदर्शी गुप्ता, विमलेश अर्कवंशी, सुचित द्विवेदी, करुणेंद्र तिवारी, विवेक मिश्रा "विराट", जाहिद अली, सी.पी. मौर्या, सूरज बाबू गुप्ता, कौशिक चौरसिया उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?











