Hardoi: हुड़दंगबाजी कर रील बनाने पर 5 हिरासत में, 1 बाल अपचारी को हिदायत देकर छोड़ा

Sep 22, 2024 - 20:56
 0  65
Hardoi: हुड़दंगबाजी कर रील बनाने पर 5 हिरासत में, 1 बाल अपचारी को हिदायत देकर छोड़ा

Hardoi News INA.
कोतवाली शहर पुलिस ने हुड़दंगबाजी करते हुए आपत्तिजनक रील बनाने के आरोप में 5 युवकों को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार सिनेमा चौराहे से अस्पताल रोड़ पर हुड़दंगबाजी करते हुए कुछ लोगों द्वारा आपत्तिजनक रील सड़क पर बैठकर बनाई जा रही थी। सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस को इसकी सूचना मिलने के पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रियांशु पुत्र सुरेन्द पाल, युवराज वर्मा, मोहित, विक्रांत और रजनीश सर्वनिवासी गांव वेरिहाना चांद बेहटा थाना कोतवाली शहर हरदोई को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आपत्तिजनक रील बनाने में प्रयुक्त दो बाइकों को भी कब्जे में लिया है तो वहीं इसमें शामिल एक बाल-अपचारी के परिजनों को बुलाकर हिदायत देने के बाद उसे छोड़ दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow