Hardoi: स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम, अधिकारियों में रही गहमागहमी
Hardoi News INA.
डीआरएम राजकुमार सिंह हरदोई के रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे तो यहां अधिकारियों में गहमागहमी का माहौल रहा। इस बीच डीआरएम से जीआरपी की निर्माणाधीन इमारत में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किये जाने की शिकायत भी की गई। जिस पर डीआरएम ने कहा कि जल्द ही गुणवत्ता की जांच की जाएगी। डीआरएम मुरादाबाद से पहले बालामऊ जंक्शन आये और उसके बाद हरदोई निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली।
Also Read: Hardoi: लूटकांड का खुलासा कर पुलिस ने 3 को पकड़ा, अवैध तमंचा भी बरामद
डीआरएम के निरीक्षण में सीसीटीवी की स्थिति को लेकर रेलवे सुरक्षा बल और रेल अधिकारियों के बीच असमंजस देखा गया। इस पर डीआरएम ने रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों से बातचीत की और एक संयुक्त नोट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस नोट में उल्लेख किया जाए कि बिल्डिंग बनने के बाद सीसीटीवी कैमरे को उनके स्थान पर पुनः स्थापित किया जाएगा। डीआरएम ने स्टेशन परिसर और निर्माण में मिली छोटी-मोटी कमियों को सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। डीआरएम राजकुमार सिंह ने हरदोई रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। हालांकि, निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में लगे 100 फीट ऊंचे तिरंगे झंडे की ओर ध्यान नहीं दिया।
What's Your Reaction?











