Hardoi: लूटकांड का खुलासा कर पुलिस ने 3 को पकड़ा, अवैध तमंचा भी बरामद

Sep 21, 2024 - 21:41
Sep 21, 2024 - 21:47
 0  34
Hardoi: लूटकांड का खुलासा कर पुलिस ने 3 को पकड़ा, अवैध तमंचा भी बरामद

Hardoi News INA.
टड़ियावां(Tadiyawan) पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई के परिणामस्वरूप ससुराल जा रहे व्यक्ति से लूटपाट करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। उनके कब्जे से भारी मात्रा में बरामदगी भी की गई है। साथ अवैध तमंचा भी बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 15 सितंबर को अंबेडकर पुत्र रामचरण निवासी गांव बजानी पुरवा मजरा फर्दापुर कोतवाली शहर हरदोई ने थाना टड़ियावां में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि जब बाइक से अपनी पत्नी के साथ वह अपनी ससुराल गांव ओधरा थाना हरियावां हरदोई जा रहे थे तो रास्ते में लिलवल रोड़ पर गढ़ी मोड़ पुलिया के पास एक बाइक पर सवार 3 अज्ञात लोगों ने उसकी बाइक को रोककर डराया धमकाया तथा उसके पास से करीब 15,000 रुपये, एक मोबाइल व उसकी पत्नी के आभूषणों को लूटकर भाग गए।

इस घटना के बाद पुलिस महकमे के आला अधिकारियों ने घटनास्थल पर जाकर जांच की और मामले के खुलासे को लेकर कई टीमें लगाई गईं। मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त इटौली तिराहे की तरफ आ रहे हैं। जानकारी मिलने पर स्वाट व पुलिस की संयुक्त टीमें घेराबंदी कर अभियुक्तों को रोकने का प्रयास करने लगीं। जिस पर उक्त अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगे। इसी बीच उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी।

Also Read: Hardoi: युवक की मौत के मामले में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

जिसमें अभियुक्त सुलेमान पुत्र अली मोहम्मद निवासी गांव भक्तबन पुरवा मजरा लेहना थाना पिहानी, अंसार पुत्र वाले निवासी गांव जमुहा थाना मंझिला हरदोई व सहीम पुत्र रियासत निवासी गांव उजागर थाना पिहानी हरदोई को पकड़ लिया गया। भागने के प्रयास के दौरान उक्त सुलेमान व अंसार घायल हो गए। पुलिस ने उनके कब्जे से 1200 रुपये की नगदी, आभूषण, दो मोबाइल, दो बाइक, एक अवैध तमंचा व 3 जिंदा कारतूस बरामद की हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow