Saharanpur: बिल्डिंग से गिरकर सफाईकर्मी की मौत, कैसे गिरा सफाईकर्मी, ये बड़ा सवाल

जिला महिला अस्पताल में शेखपुर कदीम के रहने वाले संदीप पुत्र सुरेश संविदा पर सफाई कर्मचारी था। दो दिन पूर्व रात करीब दो बजे महिला अस्पताल की दूसरी मंजिल से गिर गया।

Sep 22, 2024 - 21:20
Sep 22, 2024 - 21:26
 0  77
Saharanpur: बिल्डिंग से गिरकर सफाईकर्मी की मौत, कैसे गिरा सफाईकर्मी, ये बड़ा सवाल

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, भाई ने नहीं कराया पोस्टमॉर्टम ?

Saharanpur News INA.

महिला अस्पताल की बिल्डिंग से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। अस्पताल में संविदा पर सफाईकर्मी था। सफाईकर्मी के नीचे गिरते ही आसपास भीड़ लग गई। सफाईकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। 
फर्श पर पड़ा रहा सफाईकर्मी..
जिला महिला अस्पताल में शेखपुर कदीम के रहने वाले संदीप पुत्र सुरेश संविदा पर सफाई कर्मचारी था। दो दिन पूर्व रात करीब दो बजे महिला अस्पताल की दूसरी मंजिल से गिर गया। युवक का सिर फर्श पर लगा।जिसके बाद वो बेसुध हो गया। युवक को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।घायल सफाईकर्मी बहुत देर तक फर्श पर पड़ा रहा। 
भाई ने नहीं कराया पोस्टमॉर्टम...
पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सफाईकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान सफाईकर्मी की मौके पर मौत हो गई। मृतक का भाई भी अस्पताल पहुंच गया।जिसने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। वहीं पुलिस ने पंचनामा भर शव को मृतक के भाई को सौंप दिया।

Also Read: Hardoi: हुड़दंगबाजी कर रील बनाने पर 5 हिरासत में, 1 बाल अपचारी को हिदायत देकर छोड़ा

सफाईकर्मी की मौत का दो दिन तक नहीं चला पता...
सफाईकर्मी की मौत हुई है, या उसको धक्का देकर हत्या की गई है। इसका अभी तक पता नहीं चला है।लेकिन पुलिस और सीएमओ को इस बारे में कोई जानकारी भी नहीं थी। हालांकि बाद में पुलिस ने मामले का पता कर बताया। इंस्पेक्टर सतेंद्र नागर ने बताया कि मृतक ने शराब पी रखी थी। वो महिला अस्पताल की छत पर गया।नशे की हालत में वो नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। 
क्या सुरक्षित नहीं अस्पताल...
जिला अस्पताल में 93 सुरक्षा गार्डों की भर्ती की गई है। जिनकी जिम्मेदारी बनती है कि वो संदिग्ध आने-जाने वालों, हंगामा और अस्पताल की संपत्ति को कोई नुकसान न पहुंचाए।लेकिन सफाईकर्मी रात दो बजे महिला अस्पताल की दूसरी मंजिल पर क्या करने गया। ये जांच का विषय है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow