Hardoi: लड़की को भगा ले जाने का आरोप, एक हिरासत में
आरोपी सुरजीत कुमार उसकी पुत्री की बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लड़की को सकुशल बरामद किया.
Hardoi News INA.
बेनीगंज(Beniganj) थाना पुलिस ने एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 11 सितंबर को एक महिला द्वारा पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया गया कि मिथलेश पुत्र नन्हू निवासी गांव महासेन डेगरा थाना सन्दना सीतापुर के सहयोग से आरोपी सुरजीत कुमार उसकी पुत्री की बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लड़की को सकुशल बरामद किया और उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
What's Your Reaction?


