Hardoi: फर्जी अफसर बनकर अवैध वसूली का आरोप, पुलिस ने 3 को पकड़ा

सूरज तिवारी पुत्र अनिल तिवारी निवासी गांव नेवादा परस थाना मल्लावां हरदोई अपने साथियों के साथ मिलकर स्वयं को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताते हुए मेडिकल स्टोर्स संचालकों से जबरन अवैध वसूली की।

By INA News Desk
Sep 27, 2024 - 20:52
119 Views
Hardoi: फर्जी अफसर बनकर अवैध वसूली का आरोप, पुलिस ने 3 को पकड़ा

Hardoi News INA.
जिले में स्वास्थ्य विभाग के फर्जी अफसर बनकर मेडिकल स्टोर्स संचालकों से अवैध वसूली करने के आरोप में पुलिस ने 3 अभियुक्तों को पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को राकेश कुमार सहित करीब 12 मेडिकल स्टोर्स के संचालकों ने मल्लावां पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि सूरज तिवारी पुत्र अनिल तिवारी निवासी गांव नेवादा परस थाना मल्लावां हरदोई अपने साथियों के साथ मिलकर स्वयं को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताते हुए मेडिकल स्टोर्स संचालकों से जबरन अवैध वसूली की। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सूरज, सुमित तिवारी पुत्र राधाकृष्ण निवासी गांव समुरवा थाना माधौगंज हरदोई व भानू प्रताप पुत्र अनमोल सिंह निवासी गांव घघामऊ थाना सांडी हरदोई को गिरफ्तार कर लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow