Hardoi: सड़क-निर्माण में अनियमितता को लेकर प्रधान हिरासत में, बीडीओ ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sep 21, 2024 - 21:27
52 Views
Hardoi: सड़क-निर्माण में अनियमितता को लेकर प्रधान हिरासत में, बीडीओ ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Hardoi News INA.
संडीला ब्लॉक की बीडीओ प्रतिमा शर्मा द्वारा सड़क निर्माण में की गई अनियमितता को लेकर पुलिस ने ग्राम प्रधान को हिरासत में लिया है। दरअसल, संडीला ब्लॉक की खंड विकास अधिकारी प्रतिमा शर्मा ने ग्राम विकास अधिकारी सुशील कुमार पाल व अंकिता दीक्षित, ग्राम पंचायत अधिकारी सतेंद्र वीर सिंह, तकनीकी सहायक फिरोज समी व ग्राम प्रधान लोहरई रामकुमार के विरुद्ध मनरेगा के तहत सड़क निर्माण में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Also Read: Hardoi: फर्जी दस्तावेजों के सहारे बैंक में नौकरी लेने वाला आरोपी हिरासत में

जिसके बाद पुलिस ने मामले में थाना सण्डीला पर मु0अ0सं0 251/24 धारा 409 बीएनएस बीएनएस बनाम उपरोक्त नामजद आरोपितों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। उक्त ग्राम प्रधान रामकुमार को हिरासत में ले लिया है। प्र०नि० राकेश कुमार,उ0नि0 सुनील मिश्रा,का0 शिव कुमार व श्यामलाल थाना सण्डीला की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow