Hardoi: दहेज की मांग को लेकर मारपीट में एक हिरासत में

Sep 21, 2024 - 21:16
36 Views
Hardoi: दहेज की मांग को लेकर मारपीट में एक हिरासत में

Hardoi News INA.
कोतवाली शहर पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर महिला से मारपीट करने के मामले में आरोपी को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 28 जून लालराम पुत्र जयदयाल निवासी गांव दानियाल गंज ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि विपिन पुत्र बबलू निवासी मोहल्ला आलू थोक हरदोई के साथ करीब 5 वर्ष पहले उसकी पुत्री की शादी हुई थी। दहेज की मांग को लेकर विपिन व उसके परिजनों ने उसकी पुत्री के साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने उक्त विपिन को हिरासत में ले लिया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow