Hardoi News: लोहरई ग्राम प्रधान को भ्रष्टाचार के आरोप में सण्डीला पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सण्डीला/हरदोई। मनरेगा कार्य के तहत सड़क निर्माण में वित्तीय अनियमिता की गयी है...

Sep 21, 2024 - 20:59
494 Views
Hardoi News: लोहरई ग्राम प्रधान को भ्रष्टाचार के आरोप में सण्डीला पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट- मुकेश सिंह 

सण्डीला/हरदोई। थाना सण्डीला पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 251/24 धारा 409 बीएनएस से संबंधित आरोपित रामकुमार पुत्र स्व० बुद्धा (वर्तमान प्रधान) निवासी ग्राम लोहरई थाना सण्डीला जनपद हरदोई को दिनांक 14.08.2024 को  प्रतिमा शर्मा खण्ड विकास अधिकारी सण्डीला जनपद हरदोई द्वारा थाना सण्डीला पर तहरीर दी गयी कि आरोपितों में सुशील कुमार पाल ग्राम विकास अधिकारी सण्डीला,अंकिता दीक्षित ग्राम विकास अधिकारी सण्डीला, सतेन्द्र वीर सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी सण्डीला, फिरोज समी (तकनीकी सहायक सण्डीला), रामकुमार वर्तमान प्रधान ग्राम पंचायत लोहरई, थाना सण्डीला द्वारा मनरेगा कार्य के तहत सड़क निर्माण में वित्तीय अनियमिता की गयी है।

Also read- Shahjahanpur News: रन थ्रू ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला और पुरुष की मौत।

इस संबंध में थाना सण्डीला पर मु0अ0सं0 251/24 धारा 409 बीएनएस बीएनएस बनाम उपरोक्त नामजद आरोपितों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। उसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सण्डीला पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में नामजद आरोपित रामकुमार पुत्र स्व० बुद्धा (वर्तमान प्रधान) निवासी ग्राम लोहरई थाना सण्डीला जनपद हरदोई को थाना क्षेत्र से  गिरफ्तार किया गया। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र०नि० राकेश कुमार,उ0नि0 सुनील मिश्रा,का0 शिव कुमार व श्यामलाल थाना सण्डीला हरदोई।यह जानकारी प्रभारी निरीक्षक सण्डीला ने दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow