Hardoi: एसपी के निर्देशन में मिशन_शक्ति फेज-5 के तहत गोष्ठी आयोजित, एंटीरोमियो जैकेट वितरित हुए
रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत जनपद हरदोई के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीम के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिए गए एवं सभी को एंटीरोमियो जैकेट वितरित की गई।
Hardoi News INA.
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन जनपद हरदोई द्वारा स्वर्ण जयंती सभागार रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत जनपद हरदोई के समस्त थानों की एंटी रोमियो टीम के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिए गए एवं सभी को एंटीरोमियो जैकेट वितरित की गई।
बता दें कि महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे "मिशन शक्ति" अभियान फेज-05 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के कुशल निर्देशन में हरदोई पुलिस द्वारा बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम एवं अभियान को सफल बनाए जाने हेतु गांव- गांव / मौहल्ला / शिक्षण संस्थानों इत्यादि स्थानों पर चौपाल लगाकर छात्राओं / बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु चलाये जा रहे मिशन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत सुरक्षा जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां, जैसे विभिन्न हेल्पलाइन नंबर,
महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियों स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, शक्ति दीदी, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन 1090 व आत्मरक्षा संबंधी टिप्स एवं कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,
निराश्रित महिला पेंशन उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन राष्ट्रीय पोषण मिशन, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मात्र वन्दना योजना आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी व क्षेत्राधिकारी नगर भी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











