Sambhal News: शादी करने को लेकर महिला ने चौकी के सामने लगाई आग।

पुलिस चौकी के सामने महिला द्वारा अपने बदन में आग लगाने की घटना सम्भल कोतवाली की चौधरी सराय पुलिस चौकी ....

By INA News Desk
Oct 17, 2024 - 20:21
371 Views
Sambhal News: शादी करने को लेकर महिला ने चौकी के सामने लगाई आग।
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- उवैस दानिश 

सम्भल में एक महिला ने अपने बदन में आग लगा ली मौके पर मौजूद सिपाही और स्थानीय लोगों ने महिला को बचाया पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है महिला को बचाने में सिपाही और एक स्थानीय व्यक्ति झुलस गया है।

पुलिस चौकी के सामने महिला द्वारा अपने बदन में आग लगाने की घटना सम्भल कोतवाली की चौधरी सराय पुलिस चौकी की है जहां महिला खुद को आग लगा ली। मौके पर मौजूद सिपाही और स्थानीय लोगों ने मुश्किल से महिला को बचाया। महिला को बचाने की कोशिश में एक सिपाही और एक स्थानीय शख्स झुलस गए हैं गंभीर हालत मे़ं महिला को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।

Also Read- Lucknow News: UP CM attends swearing-in ceremony of Haryana govt.

महिला के अनुसार एक युवक से वह शादी करना चाहती है महिला का आरोप है कि वो तीन दिन से शिकायत कर रही थी वह बहजोई व पुलिस चौकी भी गई थी और उसने चौकी के सामने आग लगा ली। महिला का कहना है जिससे वह प्रेम करती है उसके बिना उसकी जिंदगी नहीं है। बताया जा रहा है कि महिला के बच्चे हैं उसके पहले पति की मौत हो गई है जिसके बाद वह दूसरी शादी करना चाहती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement