Hathras News: पुलिस चौकी पास में होने के बावजूद चोरों के होंसले बुलन्द

सुबह करीब 4 बजे अज्ञात चोरों द्वारा दुकान को अपना निशाना बनाते हुए दुकान के शटर को चौड़ाकर उसमें प्रवेश पा लिया और दुकान में रखे गल्ले में से करीब ₹30000 की नगदी व कुछ अन्य सामान को चोरी करके ले गए।

Oct 18, 2024 - 00:29
49 Views
Hathras News: पुलिस चौकी पास में होने के बावजूद चोरों के होंसले बुलन्द

Hathras News INA.

शहर में चोरों के हौसले बुलंद है और तड़के सुबह अज्ञात चोरों द्वारा घंटाघर पर एक बुकसेलर की दुकान को अपना निशाना बनाते हुए दुकान में से हजारों रुपए की नगदी व सामान चोरी कर ले गए। घटना की खबर से क्षेत्र के दुकानदारों भारी खलबली मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। बताया जाता है, शहर के बुर्ज वाला कुआं निवासी मुकुल अग्रवाल पुत्र गिरिराज किशोर अग्रवाल की घंटाघर पर गिर्राज बुकसेलर के नाम से दुकान है और आज तड़के सुबह करीब 4 बजे अज्ञात चोरों द्वारा दुकान को अपना निशाना बनाते हुए दुकान के शटर को चौड़ाकर उसमें प्रवेश पा लिया और दुकान में रखे गल्ले में से करीब ₹30000 की नगदी व कुछ अन्य सामान को चोरी करके ले गए। चोरों के द्वारा की गई चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। वहीं लोगों में यह भी चर्चा तेज हो गई कि पुलिस चौकी पास में होने के बावजूद चोरों के होंसले इतने बुलन्द है कि घंटाघर पर ही हाल ही में दूसरी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं घटना की रिपोर्ट हेतु दुकान मालिक द्वारा कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow