Hathras News: निस्वार्थ सेवा संस्थान ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती

निस्वार्थ सेवा संस्थान ने इस आयोजन के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए समाज में समानता, सेवा और एकता का संदेश दिया।

Oct 18, 2024 - 00:25
 0  29
Hathras News: निस्वार्थ सेवा संस्थान ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती
महर्षि वाल्मीकि की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते  संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल व अन्य 

Hathras News INA.

निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती का आयोजन कार्यालय पर किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों ने मिलकर महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके महान ग्रंथ रामायण के महत्व को श्रद्धा से याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। निस्वार्थ सेवा संस्थान ने इस आयोजन के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए समाज में समानता, सेवा और एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर संस्था की ओर से अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए प्रतीक अग्रवाल , निश्कर्ष गर्ग , तरूण राघव ,आशीष अग्रवाल , आलोक अग्रवाल, सर्वांगदीप अग्रवाल , ध्रुव कुमार सिंह आदि मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow