I Want To Talk: 'आई वांट टू टॉक' का अनोखा टीजर जारी, 22 नवंबर को होगी रिलीज, अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में आयेंगे नजर

अभिषेक मुख्य भूमिका में हैं, फिल्म में अहिल्या बामरू, जॉनी लीवर, जयंत कृपलानी, पियरले डे और क्रिस्टिन गोडार्ड नजर आएंगे। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 2023 में रिलीज हुई फिल्म घूमर में अभिषेक आखिरी बार नजर आए थे।

By INA News Desk
Oct 24, 2024 - 00:05
92 Views
I Want To Talk: 'आई वांट टू टॉक' का अनोखा टीजर जारी, 22 नवंबर को होगी रिलीज, अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में आयेंगे नजर

Entertainment(I Want To Talk)

अभिषेक ने टीजर में वॉयसओवर के लिए अपनी आवाज भी दी है। वॉयसओवर में, वह कहते हैं, "मुझे सिर्फ बात करना पसंद नहीं है। मैं बात करने के लिए जीता हूं। जिंदा होने में और मरने में बस यही एक बात का अंतर दिखाई देता है। जिंदा लोग बोल पाते हैं और मरे हुए लोग बोल नहीं पाते।" टीजर का आखिर में फिल्म का शीर्षक सामने आता है। यूट्यूब के अलावा अभिषेक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी फिल्म का टीजर साझा किया है। यूट्यूब पर फिल्म का टीजर जारी किया गया। टीजर के आखिर में फिल्म के कलाकारों का भी पता चला। अभिषेक मुख्य भूमिका में हैं, फिल्म में अहिल्या बामरू, जॉनी लीवर, जयंत कृपलानी, पियरले डे और क्रिस्टिन गोडार्ड नजर आएंगे। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 2023 में रिलीज हुई फिल्म घूमर में अभिषेक आखिरी बार नजर आए थे।

अभिषेक की आगामी फिल्म आई वांट टू टॉक है। फिल्म का रोमांचक और अद्भुत टीजर कुछ ही देर पहले यूट्यूब पर जारी किया गया। फिल्म के टीजर में अभिषेक नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि, कार के डेक पर एक स्टैच्यू रखा है, जिसका सर लगातार हिलता दिखाई दे रहा है। इसके पीछे से अभिषेक का वॉइस ओवर सुनाई दे रहे है। 'आई वांट टू टॉक' अभिषेक और शूजित की पहली साथ में फिल्म है।

हालांकि, शूजित ने अभिषेक के पिता, अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ 'पीकू' (जिसमें शूजित सरकार सह-लेखक थे) और 'गुलाबो सिताबो' में काम किया है। आई वांट टू टॉक 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आई वांट टू टॉक के अद्भुत टीजर को अभिषेक के प्रशंसकों की लगातार प्रतिक्रिया मिल रही है।

वहीं विक्की कौशल ने भी फिल्म के टीजर की बड़ी सराहना की है। विक्की ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर टीजर साझा किया और लिखा, "शूजित दा का जादू! टीजर पसंद आया। शीर्षक पसंद आया और... एबी का इंतजार नहीं कर सकता!" बता दें अभिषेक और विक्की ने मनमर्जियां में साथ काम किया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow