India Vs Pak Match: कोहली के बल्ले ने Pak टीम पर बरपाया कहर, IITian Baba की भविष्यवाणी को गलत साबित किया

रविवार, 23 फरवरी की शाम करीब 10 बजे, जब टीम इंडिया ने अपने पाकिस्तान (Pak) को चित कर दिया, तो अब सोशल मीडिया यूजर्स IIT बाबा को ढूंढ रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी क्लास लगा रहे हैं! इस स्टोरी में आप आईआईटी ...

Feb 23, 2025 - 23:32
 0  125
India Vs Pak Match: कोहली के बल्ले ने Pak टीम पर बरपाया कहर, IITian Baba की भविष्यवाणी को गलत साबित किया

India Vs Pak Match 2025.

पाकिस्तान (Pak) को 241 रन पर रोकने के बाद भारत (India) ने आसानी के साथ 6 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत (India)-पाकिस्तान (Pak) मुकाबले का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे थे। भारतीय टीम इस मुकाबले को एकतरफा अंदाज में जीतकर सेमीफाइनल में लगभग जगह पक्की कर ली है। भारत (India) को अब अपना अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। भारत (India) ने पाकिस्तान (Pak) को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच से पहले आईआईटियन बाबा ने बड़ी भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान (Pak) के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भारत (India) को हार का सामना करना पड़ेगा। भारतीय टीम हर हाल में मुकाबला हारेगी। इसके अलावा विराट कोहली को लेकर भी बाबा ने कहा था कि वह पाकिस्तान (Pak) के खिलाफ मैच में फ्लॉप होंगे।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान (Pak) ने इस मैच में 241 रन बनाए थे। पाक की ओर से सबसे ज्यादा रन सऊद शकील ने बनाए। उन्होंने 62 रनों की पारी खेली। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत (India) ने 42.3 ओवर में ही मैच जीत लिया। किंग कोहली ने 111 गेंदों में 100 रनो की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 56 रन बनाए थे। महाकुंभ से फेमस हुए आईआईटी बाबा अब इंटरनेट सेंसेशन हैं। आए दिन उनके इंटरव्यू और पॉडकास्ट के वीडियो इंटरनेट पर छाए रहते हैं। लेकिन इस बार उनका एक ऐसा क्लिप वायरल हुआ है। जिसने भारतीय क्रिकेट फैंस को बुरी तरह नाराज कर दिया था। आईआईटी बाबा ने भारत (India)-पाक मैच को लेकर कहा था कि इंडिया पाकिस्तान (Pak) से हार जाएगी, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट फैंस कमेंट सेक्शन में जमकर अपना विरोध दर्ज कर रहे थे।हालांकि, रविवार, 23 फरवरी की शाम करीब 10 बजे, जब टीम इंडिया ने अपने पाकिस्तान (Pak) को चित कर दिया, तो अब सोशल मीडिया यूजर्स IIT बाबा को ढूंढ रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी क्लास लगा रहे हैं! इस स्टोरी में आप आईआईटी बाबा की वायरल भविष्यवाणी सुन सकते हैं। जो भारत (India) ने गलत साबित कर दी है। आईआईटी बाबा ने क्रिकेट को लेकर पहले भी बयान दिया था। जिसमें उन्होंने दावा किया था कि 2024 टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें पहले से ही पता की भारत (India) जीतने वाली है। उन्होंने टीम की परफॉर्मेंस का क्रेडिट खुद लेते हुए यह घोषित कर दिया था कि उन्होंने ही भारत (India) को टी20 विश्व कप का खिताब जिताया है। लेकिन इस बार पाकिस्तान (Pak) के हाथों भारत (India) के हार की भविष्यवाणी करके उन्होंने इंडियन फैंस को निराश कर दिया है। भारत (India) और पाकिस्तान (Pak) के मैच से पहले आईआईटी बाबा की इस वायरल क्लिप पर यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में बाबा कहते हैं कि ‘जब मैंने जितवाया और तुम लोग नहीं मान रहे, तो इस बार विराट कोहली से लेकर हर कोई एड़ी-चोटी का जोर लगा लो।

मैंने कह दिया इंडिया नहीं जीतेगी तो नहीं जीतेगी’ आईआईटी बाबा के इतने से बयान ने इंटरनेट का दिल दुखा दिया है। आईआईटीयन बाबा के नाम से मशहूर अभय सिंह ने भारत (India) बनाम पाकिस्तान (Pak) चैंपियंस ट्रॉफी मैच के बारे में एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं तुमको पहले से बोल रहा हूं, इस बार इंडिया नहीं जीतेगी। जो जो हैं, विराट कोहली...सबको बोल दो कि जीत कर दिखा दे। अब मैंने मना कर दिया है कि नहीं जीतेगी तो नहीं जीतेगी, अब क्या भगवान बड़े हो या तुम बड़े हो। मैच की बात करें तो भारत (India) ने आसानी से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान (Pak) ने भारत (India) के सामने 242 रन का लक्ष्य रखा था।

पाकिस्तान (Pak) की टीम 49.4 ओवर में 241 रन पर ऑलआउट हो गई, जिसमें खुशदिल शाह ने 39 गेंदों में दो छक्कों के साथ 38 रन बनाए। इंडिया की हार की भविष्यवाणी करने वाले आईआईटी बाबा की यूजर्स कमेंट सेक्शन में जमकर क्लास लगाई थी। एक यूजर ने लिखा था- 23 फरवरी की रात को बताता हूं। दूसरे यूजर ने कहा था कि कर्मा में नहीं, लेकिन रोहित शर्मा में पूरा विश्वास है। तीसरे यूजर ने कहा था कि हर बात के बाद बाबा हीहीहीही करने लगते है। चौथे यूजर ने कहा अगर इंडिया जीती, तब भी इनको सुनाऊंगा और हारी तब भी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow