Hardoi: इशिता तिवारी की गायन प्रतिभा ने लहराया परचम, किशोर अवार्ड 2025 जीत हरदोई का गौरव बढ़ाया!

"कोशिश करने वालों की हार नहीं होती..." यह पंक्तियाँ हरदोई की इशिता तिवारी पर पूरी तरह खरी उतरती हैं। चार वर्षों की निरंतर मेहनत और लगन के बाद इशिता ने आखिरकार शाहजहांपुर महोत्सव

Oct 13, 2025 - 15:48
74 Views
Hardoi: इशिता तिवारी की गायन प्रतिभा ने लहराया परचम, किशोर अवार्ड 2025 जीत हरदोई का गौरव बढ़ाया!
हरदोई की इशिता तिवारी को मिला किशोर अवार्ड 2025

हरदोई: "कोशिश करने वालों की हार नहीं होती..." यह पंक्तियाँ हरदोई की इशिता तिवारी पर पूरी तरह खरी उतरती हैं। चार वर्षों की निरंतर मेहनत और लगन के बाद इशिता ने आखिरकार शाहजहांपुर महोत्सव में आयोजित किशोर अवार्ड 2025 अपने नाम कर लिया।

शाहजहांपुर के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता में तीन राउंड तक चले मुकाबले में प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में मोहम्मद अजीज, शिखा शुक्ला और प्रतिभा सक्सेना शामिल रहे जिन्होंने सभी प्रस्तुतियों का सूक्ष्म परीक्षण किया। अंततः इशिता तिवारी ने “अलबेला सजन आयो रे” गीत प्रस्तुत कर निर्णायकों का दिल जीत लिया और विजेता घोषित हुईं।

फर्स्ट रनर-अप का स्थान हरदोई के ही अभिनव पांडे को मिला। कार्यक्रम में शाहजहांपुर नगर निगम के आयुक्त विपिन मिश्रा, एडीएम वित्त एवं राजस्व आयोजक नरेंद्र सक्सेना तथा महोत्सव आयोजन समिति ने इशिता को ट्रॉफी व ₹5100 की सम्मान राशि प्रदान की।

इशिता की इस शानदार उपलब्धि पर उनके माता-पिता और शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। गौरतलब है कि यह किशोर अवार्ड लगातार चौथे वर्ष हरदोई के नाम रहा है — वर्ष 2022 में अनुषा त्रिवेदी, 2023 में अभिषेक द्विवेदी, 2024 में वैष्णवी रस्तोगी और अब 2025 में इशिता तिवारी ने जिले का गौरव बढ़ाया है।

Also Read- Lucknow: खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न: मंत्री ने दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow