सीएम योगी काे जलशक्ति मंत्री ने सौंपा प्रोजेक्ट्स काॅरपोरेशन के 54 लाख के लाभांश का चेक

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि उनके मार्गदर्शन में यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन नित नई ऊचाइयों को प्राप्त कर रही है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में कॉरपोरेशन का टर्नओवर 1448.24 करोड़ रुपये का रहा।

By INA News Desk
Oct 20, 2024 - 23:06
55 Views
सीएम योगी काे जलशक्ति मंत्री ने सौंपा प्रोजेक्ट्स काॅरपोरेशन के 54 लाख के लाभांश का चेक

सार-

  • जलशक्ति मंत्री ने बताया, वित्तीय वर्ष 2023-24 में कॉरपोरेशन का टर्नओवर रहा 1448.24 करोड़ 
  • सीएम योगी के मार्गदर्शन में लगातार नये कीर्तिमान गढ़ रहा यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन

Lucknow News INA.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अथक प्रयास और सतत मॉनीटरिंग से उत्तर प्रदेश पिछले कई वर्षों से रेवन्यू सरप्लस स्टेट बना हुआ है। इसी कड़ी में यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लाभांश का चेक सौंपा है। कॉरपोरेशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 54 लाख लाभांश का चेक सौंपा है। इस दौरान जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1448.24 करोड़ रुपये रहा कॉरपोरेशन का टर्नओवर
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि उनके मार्गदर्शन में यूपी प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन नित नई ऊचाइयों को प्राप्त कर रही है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में कॉरपोरेशन का टर्नओवर 1448.24 करोड़ रुपये का रहा। कॉरपोरेशन द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में अर्जित टैक्स पूर्व लाभ, जोकि कॉरपोरेशन की स्थापना से अब तक का सर्वाधिक 87.80 करोड़ रुपये है। 

वहीं वित्तीय वर्ष 2023-24 में टर्नओवर और लाभ का अनुपात 6.06 है। इस वित्तीय वर्ष में 30.65 करोड़ रुपये का आयकर भुगतान किया गया जबकि अप्रत्यक्ष कर जीएसटी 323 करोड़ रुपये रहा। इसी तरह वित्तीय वर्ष का अर्जित ब्याज का भुगतान 78 करोड़ रुपये है। 

वित्तीय वर्ष 2022-23 में 62.04 करोड़ का नेट प्राफिट किया अर्जित
जलशक्ति मंत्री ने बताया कि कॉरपोरेशन का वित्तीय वर्ष 2019-20 में 417.86 करोड़ रुपये, वित्तीय वर्ष 2020-21 में 478.69 करोड़ रुपये, वित्तीय वर्ष 2021-22 में 843.77 करोड़ रुपये, वित्तीय वर्ष 2022-23 में 982.54 करोड़ रुपये टर्नओवर रहा। 

इसी तरह नेट प्राफिट वित्तीय 2019-20 में 7.69 करोड़ रुपये, वित्तीय वर्ष 2020-21 में 13.52 करोड़ रुपये, वित्तीय वर्ष 2021-22 में 42.31 करोड़ रुपये, वित्तीय वर्ष 2022-23 में 62.04 करोड़ रुपये रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement