Kanpur News: कानपुर कैंट विधायक ने राष्ट्रपति से यति नरसिंघानंद सरस्वती के खिलाफ एनएसए कार्यवाही की उठाई मांग। 

अपनी मांगों का ज्ञापन आज कैंट विधायक ने डीसीपी ईस्ट के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को प्रेषित किया है ....

Oct 5, 2024 - 16:46
56 Views
Kanpur News: कानपुर कैंट विधायक ने राष्ट्रपति से यति नरसिंघानंद सरस्वती के खिलाफ एनएसए कार्यवाही की उठाई मांग। 

कानपुर। यति नरसिंघानंद सरस्वती द्वारा लगातार प्रॉफ़ट मुहम्मद साहब, हज़रत अली साहब व अनेकों सनातानी देवी देवताओ के विरूद्ध हेट स्पीच वा आपत्तिजनक टिप्पणीया देने का विरोध करते हुए कानपुर कैंट से सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी  ने उनके विरुद्ध राष्ट्रिय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की मांग उठाई है। अपनी मांगों का ज्ञापन आज कैंट विधायक ने डीसीपी ईस्ट के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को प्रेषित किया है ।

आपको बता दें की विगत 29 सितंबर 2024 को गाजियाबाद के लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में एक सेवा संस्थान की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने अपने वक्तव्य में धर्म विशेष के पैगंबर के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी की, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया हालाकि गाजियाबाद पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने और आपत्तिजनक बयान देने में यति नरसिमहानंद के खिलाफ मुकदमा दर कर लिया है। 

Also read- Kanpur News: 25 हजार का ईनामिया वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

लेकिन आज कैंट विधायक ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ ने कानपुर पुलिस कमिश्नरी के डीसीपी ईस्ट को ज्ञापन देते हुए भारत की राष्ट्रपति महोदया से मांग करी है की यति नरसिमहानंद के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए उनको एन एस ए में निरुद्ध किया जाए। जिससे की किसी भी धर्म को मानने वालों का धार्मिक सौहार्द भंग न हो और इस तरह के विवासपाद बयानों की पुनरावत्ती ना हो सके। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow