Hardoi News: विधान से समाधान- कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं के विधिक अधिकारों की दी जानकारी। 

महिलाओं के कानूनी अधिकार एवं महिलाओं का कार्य स्थल पर लैगिंग उत्पीड़न निवारण एवं लिंग चयन....

Oct 5, 2024 - 16:09
67 Views
Hardoi News: विधान से समाधान- कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं के विधिक अधिकारों की दी जानकारी। 

हरदोई। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के सयुक्त निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राज कुमार सिंह के निर्देशन में "विधान से समाधान" कार्यक्रम के अन्तर्गत ब्लाक सभागार सुरसा में महिलाओं के विधिक अधिकारों हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भूपेन्द्र प्रताप द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश  द्वारा ‘‘विधान से समाधान‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं के हितार्थ हेतु, महिलाओं के कानूनी अधिकार एवं महिलाओं का कार्य स्थल पर लैगिंग उत्पीड़न निवारण एवं लिंग चयन और लिंग निर्धारण के निषेध पर जन जागरुकता तथा लैंगिक समानता हेतु प्रावधानों का प्रचार प्रसार एवं थर्ड जेंडर के मौलिक अधिकार तथा आपदा पीड़ित का अधिकार एवं समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 तथा महिलाओं की सुरक्षा और कल्याण से सम्बन्धित कानूनों के बारे में विस्तार से वर्णन के पश्चात कार्यक्रम को सम्बोधित करते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदोई की ओर से नामित रिर्सोस पर्सन विनोद कुमार मिश्र (सी0एल0ए0डी0सी0) एवं रिर्सोस पर्सन पवन गुप्ता (ए0एल0ए0डी0सी0) द्वारा महिलाओं से संबंधित कानून, एसिड अटैक, दुष्कर्म, अपहरण, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।

बाल संरक्षण अधिकारी पिंकी सिंह के द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित निम्न विधिक जानकारियों पर चर्चा की गयी- जैसे कानूनों के तहत प्रदान किए गए बुनियादी कानूनी अधिकारों और उपायों के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना, जिससे उन्हें वास्तविक जीवन स्थितियों में चुनौतियों का सामना करने के लिए उपयुक्त बनाया जा सके।

Also Read- Hardoi News: अवैध कब्जों की शिकायतों पर डीएम हुए नाराज, कानूनगो तथा लेखपालों को दिये सख्त निर्देश।

महिलाओं को उनकी शिकायतों के निवारण के लिए उपलब्ध विभिन्न चैनलों यानी एन०सी०डब्ल्यू०, नालसा, पुलिस, कार्यपालिका, न्यायपालिका और गैर सरकारी संगठनों से संपर्क करने और उनका उपयोग करने की प्रक्रिया समझाना तथा कौशल विकास के साथ-साथ वित्तीय स्वतंत्रता तथा महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में महिलाओं को जागरूक करने के सम्बन्ध में भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सहायक विकास अधिकारी, श्रवण कुमार, प्रदीप कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार मिश्रा, पवन गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी, श्रवण कुमार, ए0डी0ओ0, प्रदीप कुमार, बाल संरक्षण अधिकारी पिंकी सिंह सतीशचंद्र तकनीकी सहायक कृषि, प्रभारी कृषि रक्षा इकाई दिनेश चंद्र, परा विधिक स्वयं सेवक दिनेश कुमार एवं समूह की महिलाएं उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow