Kanpur हादसा: तेज रफ्तार ट्रक 40 फिट ऊपर से रेलवे ट्रैक पर गिरा, चालक की मौत

Sep 6, 2024 - 00:58
101 Views
Kanpur हादसा: तेज रफ्तार ट्रक 40 फिट ऊपर से रेलवे ट्रैक पर गिरा, चालक की मौत

INA News Kanpur

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के पांडू नहर पुल से तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर लगभग 40 फिट ऊपर से झांसी लाइन रेलवे ट्रैक पर गिर गया जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई, सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, रेलवे के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अप लाइन को बंद कराया। राहत कार्य में जुट चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

कानपुर में देर शाम पांडू नहर पुल नेशनल हाईवे से तेज गति में ट्रक निकल रहा था। जहां ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा।और ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए नीचे से निकली झांसी अप-डाउन रेलमार्ग के मध्य किलोमीटर नंबर 1338 पर गिर गया। जिससे ओएचई के तार तो टूट ही गए। साथ ही रेलवे ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

आशुतोष सिंह (निर्देशक कानपुर सेंट्रल)

इस कारण निकलने वाली ट्रेनों को दूसरे रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के आला अफसर, सिविल पुलिस, आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्रेन की मदद से रेलवे लाइन पर गिरे ट्रक को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

राजेश कुमार(डीसीपी पश्चिम)

निर्देशक कानपुर सेंटल आशुतोष सिंह ने बताया कि कानपुर से झांसी स्टेशन को जाने वाली लाइन जो झांसी मंडल में आता है एक ट्रक जो हाईवे पुल से झांसी रेलवे ट्रैक पर गिर गया है। जिससे ओ एच ई लाइन टूट गई है। ट्रैक पर ट्रक गिरने और लाइन टूटने से रेल गाड़ियों का आवागमन प्रभावित हुआ है। डाउन ट्रैक पर आवागमन चालू हो गया है। झांसी से आने वाली ट्रेनें आने लगेंगी। तीन गाड़ियों बाधित हुई हैं। जिसमें दो झांसी की तरफ और एक कानपुर की तरफ वाली रेल गाड़ी बाधित हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow