Ayodhya News: आकर्षक लाइटों से सजेगी प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या, त्रेता युग का दिखेगा नजारा, होगा आकर्षण का केन्द्र। 

दीपोत्सव में अयोध्या के धर्मपथ और राम पथ को लाइटों से जगमग किया जाएगा, 25 अक्टूबर तक लाइटों को लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा...

Oct 19, 2024 - 16:56
62 Views
Ayodhya News: आकर्षक लाइटों से सजेगी प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या, त्रेता युग का दिखेगा नजारा, होगा आकर्षण का केन्द्र। 

  • लाइट एंड लेजर शो रहेगा आकर्षण का केन्द्र

देव बक्श वर्मा / अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की धर्म नगरी अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए तैयारियां तेजी से चल रही है मुख्य आकर्षण का केंद्र राम की पैड़ी होगा। इस बार का दीपोत्सव कई रिकॉर्ड को तोड़ेगा 25 लाख दीपों से जगमग होगी अयोध्या।  एक बार फिर प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या त्रेता युग की याद करावेगी जिस तरह भगवान राम आधर्म का नाश करके धर्म का पताका फहराते हुए अधर्मी रावण का वध करके अयोध्या वापस आए थे और अयोध्या में जिस तरह का उत्साह था उस तरह का उत्साह इस बार भी देखने को मिलेगा।

क्योंकि इस बार की दीपावली भगवान राम की जन्म भूमि मंदिर में भगवान के विग्रह रूप को स्थापित होने के बाद प्रथम दीपावली का उत्सव है ऐसे में अयोध्यावासी दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने में जुट गए हैं।   प्रभु श्रीराम की नगरी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है और जगह-जगह आधुनिक लाइट लगाकर संपूर्ण अयोध्या को लाइटों से जगमग किया जा रहा है। धर्म पथ से लेकर दीपोत्सव स्थल तक तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। इस बार के दीपोत्सव में 25 लाख से ज्यादा दीपक जलाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसके लिए तैयारी को मुकम्मल किया जा रहा है। दीपोत्सव में अयोध्या के धर्मपथ और राम पथ को लाइटों से जगमग किया जाएगा।  इसके लिए 70 से अधिक इलेक्ट्रीशियन राम कथा पार्क के पास कैम्प कर लाइटों को तैयार करने का कार्य कर रहे हैं। लगभग 2 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में भव्य लाइटिंग की व्यवस्था के लिए तैयारी की जा रही है। इसके लिए बड़ी संख्या में इलेक्ट्रीशियन को लगाया गया है। जिसमें डेकोरेटिव वॉल, इलेक्ट्रिक गेट और आर्टिफिशियल इलेक्ट्रिक लाइटों से पिलर को तैयार किया जा रहा है. वहीं 25 अक्टूबर तक लाइटों को लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 

Also Read- Lucknow News: सीएम योगी फिर बने भाजपा के सक्रिय सदस्य, एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के लिए की जुड़ने की अपील....

अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव  जिस तरह त्रेता युग में प्रभु राम की नगरी सजी थी, उसी तर्ज पर अयोध्या को सजाया जा रहा है। इस बार लाइट एंड लेजर शो भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसमें प्रभु श्री राम की कहानी को दिखाया जाएगा। वहीं संपूर्ण अयोध्या को लाइटों से सजाया जा रहा है। सरयू तट से लेकर राम पथ, धर्म पथ और सरयू पुल की सजावट की जा रही है. लेजर शो राम भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। दीपोत्सव की तैयारी मे   रंग-बिरंगे लाइटों को लगाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow