Amroha: अमरोहा पुलिस का बड़ा साइबर एक्शन, 38 लाख रुपये के 192 खोए मोबाइल बरामद

अमरोहा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 38

Jul 22, 2026 - 17:41
28 Views
Amroha: अमरोहा पुलिस का बड़ा साइबर एक्शन, 38 लाख रुपये के 192 खोए मोबाइल बरामद
अमरोहा पुलिस का बड़ा साइबर एक्शन, 38 लाख रुपये के 192 खोए मोबाइल बरामद

अमरोहा: अमरोहा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 38 लाख रुपये कीमत के 192 खोए और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि जनपद की साइबर सेल टीम ने आधुनिक तकनीक और सतत ट्रैकिंग के माध्यम से इन मोबाइल फोन को खोज निकाला। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए।

एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि साइबर सेल लगातार गुम हुए मोबाइल फोन की ट्रैकिंग कर उन्हें बरामद करने का अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत अब तक बड़ी संख्या में लोगों को उनका खोया हुआ सामान वापस दिलाया जा चुका है।

मोबाइल वापस मिलने के बाद कई दिनों और महीनों से उम्मीद छोड़ चुके लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। लोगों ने अमरोहा पुलिस और साइबर सेल टीम की सक्रियता, तकनीकी दक्षता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।

प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ने आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी का मोबाइल गुम हो जाए या ऑनलाइन ठगी, संदिग्ध लिंक अथवा साइबर अपराध से जुड़ी कोई घटना सामने आए, तो बिना देरी किए पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नुकसान को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई और आमजन की मदद के लिए अमरोहा पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Also Read- CM Yogi Sambhal Visit: संभल को 550 करोड़ की सौगात देंगे सीएम योगी, 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग का शिलान्यास

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow