हरदोई आईएनए न्यूज़: हरियावां मे आयोजित हुई भाजपा सदस्यता अभियान की मण्डल कार्यशाला। 

Aug 26, 2024 - 17:58
 0  43
हरदोई आईएनए न्यूज़: हरियावां मे आयोजित हुई भाजपा सदस्यता अभियान की मण्डल कार्यशाला। 
क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

हरदोई। एक सितंबर से प्रारम्भ होने जा रहे भाजपा के सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद हरदोई के समस्त मंडलों में दिनांक 25 से 27 अगस्त तक सदस्यता कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम मे आज सोमवार को विकास खंड सभागार हरियावां हरदोई मे क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र भाजपा अनु मोर्चा पीके वर्मा के मुख्य आतिथ्य मे हरियावां मण्डल की सदस्यता कार्यशाला संपन्न हुई। 

इस अवसर पर कार्यशाला के करणीय बिंदुओं पर चर्चा करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी के लिए महापर्व होता है। सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हम सभी को एकजुट होकर समर्पित भाव से पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करना है। सदस्यता अभियान मे पदाधिकारी व् कार्यकर्ता अपने दायित्वों का पूर्ण तन्मयता के साथ निर्वहन कर आत्मनिर्भर भारत के नवनिर्माण मे सहभागी बनें।

इसे भी पढ़ें: हरदोई आईएनए न्यूज़: डीएम ने आँगनबाड़ी केंद्रों के लिए बड़ा फैसला- आंगनबाड़ी केंद्रों पर रखी जाएगी चाइल्ड केयर किट।

सदस्यता अभियान मंडल कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामप्रताप सिंह व् संचालन मंडल महामंत्री इंद्रेश मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यशाला मे पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष पांडेय, पूर्व जिला महामंत्री रणवीर सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक सिंह, जिला सह संयोजक-पत्रिका प्रकाशन विभाग आशुतोष आजाद, ग्राम प्रधान मोदीपुर मनोज राठौर, प्रधान मवैया दृगपाल, प्रधान बिजगवां रतीराम, जिला उपाध्यक्ष किसान संघ सुखेन्द्र सिंह सहित मंडल पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।