हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई वन विभाग की समितियों की बैठक। 

Aug 22, 2024 - 17:40
50 Views
हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई वन विभाग की समितियों की बैठक। 

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण, गंगा व पर्यावरण समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण की जियो टैगिंग का कार्य जल्द पूरा किया जाये। गंगा किनारे मेहंदीघाट पर विद्युत शवदाह गृह का निर्माण जल्द कराया जाये।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा किनारे के ग्रामों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाये। इन ग्रामों में विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया जाये तथा पूजा सामग्री गंगा नदी में न फेकने के लिए प्रेरित किया जाये। ग्रामों में जागरूकता होर्डिंग लगवाई जाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow