हरदोई आईएनए न्यूज़: श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर की बैठक संपन्न। 

By INA News Desk
Aug 26, 2024 - 19:19
43 Views
हरदोई आईएनए न्यूज़: श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर की बैठक संपन्न। 

शाहाबाद \ हरदोई। स्थानीय एक मैरिज हाल में श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर चौक की प्रथम बैठक विनोद प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पिछले वर्ष संपन्न हुई रामलीला का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। बताया गया कि रामलीला का बजट पिछले वर्ष घाटे में रहा। तत्पश्चात सर्वसम्मति से रामलीला शोभा यात्रा को 100 मीटर आगे महुआ टोला रोड पर बढ़ाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पिछली वर्ष रामलीला का मंचन करने वाली पार्टी के स्थान पर इस बार मथुरा की श्री राधा रानी रासलीला संस्थान द्वारा मंचन कराने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

बैठक में रामलीला में खर्च होने बजट को बढ़ाने का निर्णय भी हुआ। पदाधिकारियों और सहयोगियों से इस बार और मेहनत तथा लगन से जुटने का आवाहन किया गया। मेला समिति कि इस बैठक में झांकियों को और मनोरम बनाने के लिए जोर देते हुए कहा गया कि राजेंद्र रस्तोगी द्वारा बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर की शोभा यात्राओं के लिए ही झांकियां बनाई जाती हैं और उन्होंने इस बार नए तरीके से झांकियां प्रस्तुत करने की इच्छा जताई है। इस पर सभी ने उनका स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई आईएनए न्यूज़: डीएम ने आँगनबाड़ी केंद्रों के लिए बड़ा फैसला- आंगनबाड़ी केंद्रों पर रखी जाएगी चाइल्ड केयर किट।

रामलीला मंचन की अभी कोई डेट फिक्स नहीं की गई है। बैठक में बताया गया कि पत्रिका प्रकाशन का काम चल रहा है। पत्रिका प्रकाशन के बाद जोर-शोर से तैयारियां प्रारंभ कर दी जाएगी। बैठक के समापन पर संरक्षक शिवशरण वर्मा एवं सदस्य आदेश गुप्ता की मौत पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में राजेश वर्मा, अध्यक्ष चौधरी उमेश गुप्ता, रमाकांत मिश्रा, डॉक्टर मुरारी लाल गुप्ता, राजीव कुमार गुप्ता, नलिन गुप्ता, बासु वर्मा, धीरू अवस्थी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow