हरदोई आईएनए न्यूज़: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई ब्लॉक प्रमुखों व खण्ड विकास अधिकारियों की बैठक। 

By INA News Desk
Aug 27, 2024 - 18:22
123 Views
हरदोई आईएनए न्यूज़: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई ब्लॉक प्रमुखों व खण्ड विकास अधिकारियों की बैठक। 
Advertisement
Advertisement

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक प्रमुखों व खण्ड विकास अधिकारियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के नये निर्देशों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। विकास खण्डो में होर्डिंग लगवाई जाएं। पंचायत भवनों में वाल पेंटिंग करायी जाये व पम्पलेट वितरित किये जाएं। ग्राम पंचायतों में उन्मुखीकरण गोष्ठियां(बैठक) की जाएं।

बैठक की तिथि की जानकारी पहले दी जाये। प्रचार के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रयोग किया जाये। प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण लाभार्थी चयन-2024 रजिस्टर रखा जाये। तहसील व थाना दिवस में योजना के नये मानकों एवं चयन प्रक्रिया की जानकारी दी जाये। पात्र चयन में नियमों का पालन किया जाये। कोई अपात्र व्यक्ति का चयन न किया जाये तथा कोई पात्र छूटने न पाए।

इसे भी पढ़ें:- हिंदुत्व की प्रबल धार को कुंद करने का प्रयास – जातिगत राजनीति और आरक्षण।

बैठक में उपस्थित ब्लॉक प्रमुखो व ग्राम प्रधानों ने विभिन्न सवाल रखे जिनका सम्बंधित अधिकारियों ने जवाब दिया। प्रेमापुर के ग्राम प्रधान ने सम्पर्क मार्ग बनवाने की मांग रखी। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम प्रधानों से कहा कि ग्राम पंचायतों की बैठकें नियमित रूप से करायी जाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement