हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक। 

Jul 25, 2024 - 19:53
77 Views
हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक। 

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का ससमय निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। बैठक में उपस्थित सहायक अभियंता लोक निर्माण को पिहानी बूढागाँव कूल्हाघाट मार्ग की सटीक जानकारी न होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि उद्योगों की भूमि सम्बन्धी समस्याओ का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाये। उद्योग प्रतिनिधियों से निरंतर संवाद किया जाये। बिजली विभाग व उद्योग प्रतिनिधियों की अलग से बैठक करा ली जाये। उद्योगपति नवल माहेश्वरी ने माधोगंज के उद्योगों की बिजली की समस्या के समाधान में प्रशासन के अमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए गोबर से बनी एक गो प्रतिमा जिलाधिकारी को भेंट की।

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्य को लेकर आयोजित की गई मेगा मॉक एक्सरसाइज

व्यापारियों की समस्याओ पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि नगर की टूटी सड़कों की मरम्मत करायी जाये। सभी हैण्डपम्पो का प्लेटफार्म बनवाया जाये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow