Uttarakhand News: गुरुद्वारा लिंक मार्ग को बंद करने के विरोध में डीआरएम को ज्ञापन भेजा। 

भाजपा के मंडल अध्यक्ष बिट्टू चौहान ने बताया डीआरएम इज्जतनगर रेखा यादव को गुरुद्वारा लिंक मार्ग को बंद करने के संबंध में

Oct 18, 2024 - 17:17
56 Views
Uttarakhand News: गुरुद्वारा लिंक मार्ग को बंद करने के विरोध में डीआरएम को ज्ञापन भेजा। 

रिपोर्टर:आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: गुरुद्वारा लिंक मार्क को रेलवे विभाग द्वारा बंद करने के विरोध में आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष बिट्टू चौहान के नेतृत्व स्टेशन मास्टर मलखान सिंह के माध्यम से डीआरएम रेखा यादव इज्जत नगर बरेली को को संबोधित ज्ञापन सौंप कर रास्ता खुलवाने की मांग की।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष बिट्टू चौहान ने बताया डीआरएम इज्जतनगर रेखा यादव को गुरुद्वारा लिंक मार्ग को बंद करने के संबंध में अवगत कराया जिसमें उनको बताया सुभाष नगर,केशबनगर, शुगर फैक्ट्री मुख्य मार्ग संजय नगर सेंटमेरी स्कूल सड़क होकर गुजरते हैं इस रास्ते को बंद किया गया तो लगभग 5000 आदमी प्रभावित होंगे।उन्होंने डीआरएम रेखा यादव से अनुरोध कर इस रास्ते को खुलवाने की मांग की है।

Also Read- Uttarakhand News: निवर्तमान चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ बोले- चीनी मिल रोड जबरन बंद किया गया तो खटखटायेंगें हाईकोर्ट का दरवाजा।

इस अबसर पर सभासद पति सुशील वर्मा,नरेंद्र चौधरी,रिंकु शर्मा, ग़ौरब वर्मा,विशाल चौहान,मुकेश शर्मा,अरविंद शर्मा,मुकेश साह, दर्जनों प्रभावित क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow