Uttarakhand News: बाजपुर शुगर फैक्ट्री के 24-25 के गन्ना पेराई सत्र का भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष व प्रधान प्रबंधक संयुक्त रूप से रिबन काटकर शुभारंभ किया।

शुगर फैक्ट्री में गन्ना पैराइ सत्र के दौरान हवन पूजन कर शुगर फैक्ट्री के गेट वन और गेट 2 पर दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों का प्रधान प्रबंधक हरवीर सिंह पूर्व राज्य दर्जा मंत्री राजेश कुमार ....

By INA News Desk
Nov 19, 2024 - 16:29
49 Views
Uttarakhand News: बाजपुर शुगर फैक्ट्री के 24-25 के गन्ना पेराई सत्र का भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष व प्रधान प्रबंधक संयुक्त रूप से रिबन काटकर शुभारंभ किया।
Advertisement
Advertisement

 रिपोर्टर:आमिर हुसैन 

बाजपुर। शुगर फैक्ट्री में गन्ना पैराइ सत्र के दौरान हवन पूजन कर शुगर फैक्ट्री के गेट वन और गेट 2 पर दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों का प्रधान प्रबंधक हरवीर सिंह पूर्व राज्य दर्जा मंत्री राजेश कुमार वरिष्ठ भाजपा नेता गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह किंदा भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर शुभारंभ करते हुए ट्रैक्टर चालक को कंबल व नगद पुरस्कार देते हुए छोटी चैन पर गन्ना डालकर बटन दबाकर शुभारंभ किया।

वही विरोध के चलते गन्ना मंत्री एवं गदरपुर विधायक भाजपा जिला अध्यक्ष शुभारंभ में नहीं पहुंचे।भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा ने संबोधित करते हुए कहा किसानों को प्रति एकड़ 14627 का घाटा हो रहा है उसके बावजूद भी किसान फैक्ट्री चलाने के लिए गन्ना लगा रहे हैं और फैक्ट्री में गन्ना  लाकर दे रहे हैं उन्होंने कहा फैक्ट्री किसाने की मां है। और मां को सही सलामत रखना किसानों का कर्तव्य है उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि किसानों का गन्ना मूल्य 500 प्रति कुंतल किया जाए जिससे किसानों का घाटा पूरा हो सके इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि जब शुगर फैक्ट्री के प्रधान प्रबंधक हरवीर सिंह इसका चार्ज लिया था उसे समय यह फैक्ट्री मरी हालत में थी और उनके द्वारा फैक्ट्री को इतने सुचारू रूप से चलाया गया की 8 करोड रुपए के फायदे से चली।वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बाजपुर गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष कुलविंदर सिंह किंदा ने किसानों एवं श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा किसानों एवं श्रमिकों के सहयोग से फैक्ट्री दिन प्रतिदिन तरक्की कर रही है और सभी के सहयोग से फैक्ट्री को लाभ हो रहा है।

अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी ने संबोधित करते हुए कहा शुगर फैक्ट्री बहुत खस्ता हालत में चल रही थी पुष्कर सिंह धामी द्वारा एक काबिल इंसान हरवीर सिंह को शुगर फैक्ट्री का प्रधान प्रबंधक बनाकर भेजा जिनके मार्गदर्शन में आज फैक्ट्री बेहतरीन तरीके से चल रही है और समय पर श्रमिकों का भुगतान और किसानों का भुगतान किया जा रहा है इसका श्रेय हरवीर सिंह को जाता है। उन्होंने प्रधान प्रबंधक से कहा है जो फैक्ट्री में धांधली हो रही है इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।पूर्व राज्य दर्जा मंत्री राजेश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा हमारी सरकार समस्या नहीं पलती समस्या का समाधान करती है उन्होंने शुगर फैक्ट्री के सौंदर्य करण के लिए 21 करोड रुपए जारी किए और श्रमिकों के लिए फिटमेंट प्रक्रिया भी उन्होंने जारी की और आगे भी शुगर फैक्ट्री को चलाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा पूरे प्रयास किया जा रहे हैं उन्होंने किसानों एवं शुगर फैक्ट्री के सभी श्रमिकों का आभार जताया और प्रधान प्रबंधक को फैक्ट्री को अच्छे तरीके से चालने के लिए उनका भी आभार व्यक्त किया।

शुगर फैक्ट्री के प्रधान प्रबंधक हरवीर सिंह ने किसानों  व श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा भाकियू के के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा द्वारा मेरा शुगर फैक्ट्री में मेरे आने का विरोध किया गया था जिस पर मैंने अपने उच्च अधिकारियों को कहा कि मैं फैक्ट्री का चार्ज नहीं लूंगा जिस पर मेरे सचिव ने कहां तुम जाकर फैक्ट्री का चार्ज लो और मैंने फैक्ट्री का चार्ज लिया मेरे द्वारा फैक्ट्री को चलाने के लिए दिन-रात मेहनत की और इसके साथ में श्रमिकों और किसानों ने भी मेरा सहयोग किया और पिछले वर्ष फैक्ट्री 8 करोड़ के फायदे मैं रही हमारे पास गन्ना कम था नहीं तो वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाता।

Also Read- Madhya Pradesh News: बैतूल की जमीन पर मुरम का अवैध उत्खनन- बेधड़क ग्राम की सड़क पर दौड़ रहे बेकाबू डंपर,हो सकता है कभी भी बड़ा हादसा।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री द्वारा शुगर फैक्ट्री की टरबाइन के लिए 6 करोड रुपए रिलीज किए हैं जल्द ही टरबाइन को लगाकर फैक्ट्री को अच्छे तरीके से चलाया जाएगा। और उन्होंने कहा है कि गन्ने की अन्य प्रजातियां भी लाने के प्रयास किए जाएंगे जिससे किसानों का जो घाटा हो रहा है हाइब्रिड प्रजातियों के गन्ना को खेत में लगाकर मुनाफा कमाए और शुगर फैक्ट्री भी मुनाफे में चलेगी समय पर किसानों का भुगतान एवं श्रमिकों की सैलरी दी जा रही है वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बहुत बड़ा दिल है। शुगर फैक्ट्री पर श्रमिकों का एरियर डियू था उसका उन्होंने 9 करोड़ रूपया रिलीज किया और वह श्रमिकों को समय पर दे दिया गया।किसान नेता बिजेंदर डोगरा ने श्रमिकों को एवं किसानों को संबोधित करते हुए कहा गन्ने की फसल में किसानों को प्रति एकड़ पर 14627 का नुकसान हो रहा है उसके बावजूद भी किसान शुगर फैक्ट्री मेगन्ना ला लाकर दे रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement