Uttarakhand News: उत्तराखंड की समितियां में डीएपी- एनपीके खाद जल्द उपलब्ध नहीं हुई तो होगा आंदोलन।

आंदोलन करने की चेतावनी देते हुए बाजपुर के 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि का निस्तारण जल्द करें सरकार...

Nov 16, 2024 - 16:13
54 Views
Uttarakhand News: उत्तराखंड की समितियां में डीएपी- एनपीके खाद जल्द उपलब्ध नहीं हुई तो होगा आंदोलन।


रिपोर्टर आमिर हुसैन 

बाजपुर। उत्तराखंड की सहकारी समितियां में डीएपी और एनपीके की खाद किसानों को गेहूं की फसल  वोने के लिए नहीं मिल रही है जिसको लेकर आक्रोशित दर्जनों किसानों ने किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नवदीप सिंह काग के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीम राकेश चंद्र तिवारी को सौंप कर कार्यवाही करने की मांग की। उत्तराखंड किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी ने कहा किसानों को गेहूं की फसल बोने के लिए सहकारी समितियां में खाद उपलब्ध नहीं है जिसकी वजह से किसानों की फसल समय से लेट हो रही है।

उन्होंने सरकार से डीएपी और एनपीके खाद की उत्तराखंड की सभी सहकारी समितियां में उपलब्ध कराए जाने की मांग की। इसके साथ उन्होंने कहा है किसानो की सिंचाई मोटर के बिल पंजाब उत्तर प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में माफ किए जाएं। किसानो की धान की फसल का भुगतान शीघ्र ही किया जाए। किसानों के गन्ने के मूल्य 400 प्रति कुंतल किया जाए। उन्होंने कहा 20 गांव की 5838 एकड़ भूमि को लेकर किसानों को आंदोलन करते हुए 476 दिन हो गए हैं लेकिन सरकार द्वारा किसानों के भूमिधरी अधिकार अभी तक वापस नहीं दिए शीघ्र ही किसानों के भूमि धरी अधिकार वापस किए जाएं।

Also Read- Jhansi Medical College: रेस्क्यू ऑपरेशन से मिनटों में शिफ्ट किये गये बच्चे, सीएम लेते रहे पल-पल की जानकारी।

नहीं तो मजबूर होकर किसानों को आंदोलन करने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ेगा। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नवदीप सिंह काग ने संबोधित करते हुए कहा उत्तराखंड सरकार द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है आज किसानों को गेहूं की फसल बोने के लिए खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उसकी वजह से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है एवं किसानों के धान का भुगतान शीघ्र किया जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow