हरदोई न्यूज़: एक पेड़ मां के नाम- नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने किया पौधारोपण।
हरदोई। शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम 2024 एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत नगर पालिका परिषद हरदोई द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया, जिसका शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर द्वारा पौधारोपण कर किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद हरदोई के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी व सभासद गण संदीप गुप्ता, धर्म रुचि सिंह, अमित त्रिवेदी रानू, जमील अहमद, गुड्डू अरशद, राजकुमार गुप्ता, रोहित कश्यप सभासद प्रतिनिधि राजीव सिंह, छुनक्की तिवारी, संतोष सैनी, प्रियम मिश्रा, रामनरायन आदि के द्वारा भी पौधारोपण किया गया।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कुल 5477 पौधे रोपित कराए गए हैं। अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर द्वारा कहा गया कि पेड़ लगने से पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और शुद्ध वायु मिलेगी। अध्यक्ष जी से सभी नागरिकों से अपील की है वह भी अपने अपने घर व घर के आस पास कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाए तथा अन्य नागरिकों को भी पेड़ लगाने हेतु प्रेरित करें।
इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: लाभार्थियो का आधार कार्ड लिंक कराते हुये एन०पी०सी०आई० करायेंः-मुख्य विकास अधिकारी
इस अवसर पर अवर अभियंता जल चंद्रकांत, कर अधीक्षक डॉ पुष्पराज गौतम , लेखा लिपिक विद्या भूषण सिंह, कमल किशोर , संतोष यादव अनिल यादव व पालिका के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?











