पलवल में एनएचएम के कर्मचारियों ने की हड़ताल
पलवल.
जिले में डॉक्टरो के साथ अब एनएचएम कर्मचारियों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला नागरिक अस्पताल में अपनी मांगों को लेकर आज एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। जिले के 450 एनएचएम के कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर जाने के बाद अस्पताल के कार्य में कुछ कमी नजर आई लेकिन वहीँ नागरिक अस्पताल के एस एम ओ डाक्टर अजय माम ने कहा की अगर यह हड़ताल जायदा दिन चली तो इससे अस्पताल में हड़ताल का असर हो सकता है लेकिन अभी तक इससे कोई कमी नहीं आई है !
पलवल जिले में डॉक्टरो के साथ अब एनएचएम कर्मचारियों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला नागरिक अस्पताल में अपनी मांगों को लेकर आज एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की ! एनएचएम कर्मचारी नेता डॉक्टर विहान के माने तो की पूरे प्रदेश में लगभग 17 हजार एनएचएम कर्मचारी हैं।जोकि पिछले 25 - 30 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जिनकी मांग है कि उन्हें नियमित किया जाए और सेवन पे कमिशन लागू किया जाए। साथ ही जो सेवाए पक्के कर्मचारी को मिलती हैं।
यह भी पढ़ें - मुहर्रम जलूस में सहयोग करने वाले तजियेदारो को किया सम्मानित
वह एनएचएम कर्मचारियों को भी दी जाए। उन्होंने कहा अपनी मांगों को लेकर आज पूरे प्रदेश के एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर हैं। अगर जल्द ही सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो उनकी यह हड़ताल अनिश्चितकालीन हड़ताल में भी तब्दील हो सकती है।। एनएचएम कर्मचारी सुमेश ने बताया की जिले के 450 एनएचएम के कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए हैं ! उन्होंने पहले भी सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे थे लेकिन सरकार ने उनकी एक भी मांगों को नहीं माना है ! इन एनएचएम द्वारा हड़ताल पर जाने के बाद अस्पताल के कार्य में कुछ कमी नजर आई लेकिन वहीँ नागरिक अस्पताल के एस एम ओ डाक्टर अजय माम ने कहा की अगर यह हड़ताल जायदा दिन चली तो इससे अस्पताल में हड़ताल का असर हो सकता है लेकिन अभी तक इससे कोई कमी नहीं आई है ! उन्होंने कहा की जो एनएचएम द्वारा अस्पताल में डाक्टर लगाए थे वह हड़ताल पर नहीं गए हैं वह मरीजों को रोजाना की तरह देख रहे हैं और अस्पताल में दो एस एम ओ है वह अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं और एक मेडिकल ऑफिसर हैं वह भी अस्पताल में मौजूद हैं ! मरीजों के इजाल में अभी तक कोई कमी नहीं आई है !
पलवल से ऋषि भारद्वाज की रिपोर्ट
What's Your Reaction?