Hardoi INA News: जन शिकायतों के मामले में जनपद में लागू होगी नई व्यवस्थाः- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आज जनपद में नई परंपरा की शुरुआत हुई। जिलाधिकारी ने मुख्य सूचना विज्ञान अधिकारी ...

By INA News Desk
Sep 6, 2024 - 17:45
45 Views
Hardoi INA News: जन शिकायतों के मामले में जनपद में लागू होगी नई व्यवस्थाः- जिलाधिकारी

हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में आज जनपद में नई परंपरा की शुरुआत हुई। जिलाधिकारी ने मुख्य सूचना विज्ञान अधिकारी अमित मिश्रा को निर्देश दिए कि सभी उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों के लिए एक गूगल शीट विकसित की जाये। शीट में प्रतिदिन प्राप्त होने वाली शिकायतों का ब्यौरा दर्ज किया जाये।

इसे भी पढ़ें:- Hardoi INA News: जिलाधिकारी की सख़्ती का दिखा असर।

प्रत्येक शिकायत कर्ता को तहसील दिवस की भांति पर्ची दी जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि शीट व पर्ची व्यवस्था से शिकायतों की समीक्षा में आसानी रहेगी। शिकायत कर्ताओं को भी नई व्यवस्था से सहूलियत मिलेगी। धीरे धीरे यह व्यवस्था ग्राम्य विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग में भी लागू की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow