Hardoi INA News: जिलाधिकारी की सख़्ती का दिखा असर। 

आँगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण की स्थिति में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की कड़ाई का असर दिखने लगा है। जिलाधिकारी...

By INA News Desk
Sep 6, 2024 - 17:41
140 Views
Hardoi INA News: जिलाधिकारी की सख़्ती का दिखा असर। 

हरदोई। आँगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण की स्थिति में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की कड़ाई का असर दिखने लगा है। जिलाधिकारी ने गत माह निर्देश दिए थे कि लक्ष्य के अनुरूप निरीक्षण न करने वाले सीडीपीओ व मुख्य सेविका का अगस्त माह का वेतन जारी न किया जाये। इसका असर यह हुआ कि लगभग सभी सीडीपीओ व मुख्य सेविका ने लक्ष्य के अनुरूप आँगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण सुनिश्चित किया।

इसे भी पढ़ें:- Hardoi INA News: सीडीओ ने विकास कार्यो का किया निरीक्षण- मिली खामियो पर ग्राम विकास अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही करने के दिये निर्देश।

सतत निरीक्षण की वजह से आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाएं भी बेहतर नजर आयीं। निरीक्षण के लिए सीडीपीओ के लिए 15 केन्द्र व मुख्य सेविका के लिए 20 केन्द्र का लक्ष्य दिया गया था। जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाये तथा  व्यवस्था के बेहतरीकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow