Hardoi News: अगले बरस तू जल्दी आ... गणपति शोभा यात्रा में शामिल हुआ शहर,विदाई की बेला में भावुक हुई प्रकृति। 

विदाई की इस बेला में मानो प्रकृति भी सजल हो उठी थी...

Sep 14, 2024 - 15:26
 0  47
Hardoi News: अगले बरस तू जल्दी आ... गणपति शोभा यात्रा में शामिल हुआ शहर,विदाई की बेला में भावुक हुई प्रकृति। 

हरदोई। श्री विनायक समिति हरदोई ने श्री गणेश उत्सव के 25 वर्ष पूर्ण हो जाने पर संस्थापक सोमेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रवाल धर्मशाला में अपने रजत जयंती वर्ष को यादगार बनाने के लिए स्थापित गणेश महोत्सव का समापन बप्पा के विसर्जन के साथ हुआ। नैमिषारण्य के आचार्य राजेश शास्त्री जी द्वारा वैदिक रीति से गणपति की पारंपरिक आरती पूजन के बाद ढोल नगाड़ों की धूम और गणपति के जयकारों के बीच शोभायात्रा अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ हुई।

उत्साह आस्था और भक्ति से डूबे हुए भक्त शोभायात्रा के आगे अबीर गुलाल उड़ाते हुए नाचते गाते आगे आगे चल रहे थे। पूरे शहर का भ्रमण किया। इस  शोभायात्रा में आलोक अग्रवाल ,सुरेंद्र सिंह विश्वास गुप्ता कबाब पराठा . ने  स्वल्पाहार की व्यवस्था की । इस आयोजन में राहुल सिंह टेंट, तपन आर्ट  द्वारा साज सज्जा एवमभगवान शरणगुप्त व अल्ट्राट्रेक सीमेंट  ने बैनरिंगिं के मध्यम से प्रचार किया ।विदाई की इस बेला में मानो प्रकृति भी सजल हो उठी थी। गणपति के अगले वर्ष पुनः आकर अपनी कृपा बरसाने की संतोष सभी भक्तों के चेहरे पर छलक रहा था।

सात दिवसीय इस अनुष्ठान में गणेश चतुर्थी के दिन समिति के संस्थापक सोमेंद्र अग्रवाल द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रतिदिन मंगला आरती के बाद पट खुल जाते थे और संध्याकालीन आरती के बाद देश के प्रसिद्ध कलाकार प्रतिदिन गणपति पंडाल में सांस्कृतिक मंच पर अपनी प्रस्तुतियां देते थे। इन भक्तिमय प्रस्तुति को देखने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ता था। हरदोई के स्थानीय कलाकारों में वैष्णवी रस्तोगी , अनुषा त्रिवेदी के अलावा द फ्यूजन डांस अकैडमी,मुंबई के आए वी.आर.वन. डांस ऑन व्हील ग्रुप,चंडीगढ़ से आए सुनील ध्यानी और मंजीत ध्यानी,प्रसिद्ध श्याम भजन गायिका अंजलि द्विवेदी के अलावा संस्कृति विभाग और दूरदर्शन के प्रसिद्ध कलाकारों में स्वरात्मिका ग्रुप से मंजू सिंह , मानसी सिंह ने अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से पूरे गणेश महोत्सव को भक्तिमय और यादगार बना दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन आकाशवाणी अयोध्या के उद्घोषक देश दीपक मिश्र ने भक्तिपूर्ण अंदाज में करके सबको मंच से जोड़े रखा।

Also Read- Lucknow News: UPITS 2024 set to become the 'Global Maha Kumbh' for traditional state products

इस पूरे गणेश महोत्सव के दौरान निशुल्क चिकित्सा शिविर, योग शिविर के अलावा तमाम सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियां संपन्न हुई। समिति के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने सभी का सम्मान पटका और स्मृति चिह्न प्रदान करके किया। इस पूरे गणेश महोत्सव के दौरान निशुल्क चिकित्सा शिविर, योग शिविर के अलावा तमाम सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियां संपन्न हुई।

समिति के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने सभी का सम्मान पटका और स्मृति चिह्न प्रदान करके किया। इस अवसर पर समिति के प्रमुख व्यवस्थापक अपूर्व महेश्वरी, राजकुमार अग्रवाल , राजीव गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता छोटे,मनोज गुप्ता पप्पी,सुशील कुमार गुप्ता फुकहा,हिमांशु गुप्ता प्रांशु पांडे,जमुना गुप्ता,राहुल अग्रवाल,पुनीत गुप्ता,अनुराग शुक्ल समेत संरक्षक मंडल और नागरिकों का सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।