Hardoi News: जिलाधिकारी ने बीडीओ व सीडीपीओ का वेतन रोकने के दिए निर्देश, जाने क्या है पूरा मामला।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पोषण समिति की बैठक...

Sep 23, 2024 - 18:51
296 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने बीडीओ व सीडीपीओ का वेतन रोकने के दिए निर्देश, जाने क्या है पूरा मामला।

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में पोषण समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्रों पर वितरण समय से सुनिश्चित किया जाये। आपूर्ति कर्ताओं को उन्होंने समय से आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हॉट कुक्ड मील के लिए बर्तनों की खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पाली नगर क्षेत्र में बर्तनों की खरीद न होने पर उन्होंने अधिशाषी अधिकारी पाली और सम्बंधित सीडीपीओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

Also read- मां विंध्यवासिनी के दर पर सीएम योगी ने झुकाया शीश- मुख्यमंत्री ने विंध्य कॉरिडोर के कार्यों का भी लिया जायजा।

एनआरसी केन्द्र में सुविधाओं को बढ़ाया जाये। नये आँगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की धीमी प्रगति को लेकर  टोडरपुर, माधोगंज, बिलग्राम व बेंहदर के बीडीओ व सीडीपीओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ई कवच पोर्टल पर फीडिंग की प्रगति बढ़ाई जाये। 15 अक्टूबर तक फीडिंग का कार्य पूर्ण किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow