Shahjahanpur News: एक अक्टूबर को होगा ओसीएफ रामलीला का शुभारंभ।

13 अक्टूबर को पुतला दहन व 14 को निकाली जाएगी शोभा यात्रा, 26 को होगा कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन....

Sep 26, 2024 - 18:17
73 Views
Shahjahanpur News: एक अक्टूबर को होगा ओसीएफ रामलीला का शुभारंभ।

रिपोर्ट- फै़याज़उद्दीन साग़री 

शाहजहांपुर l ओसीएफ स्टेट श्री श्रीरामलीला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ एक अक्टूबर को सांय सात बजे किया जाएगा। महा प्रबंधक राजेश कुमार वर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि एक अक्टूबर को श्रीगणेश पूजन के साथ दो अक्टूबर से श्रीरामलीला मंचन समिति के कलाकारों द्वारा श्रीरामलीला मंचन प्रारंभ होगा तथा 13 अक्टूबर को रावण वध तथा पुतला दहन किया जाएगा वही दूसरे दिन 14 अक्टूबर को अपराहन 3.30 बजे शोभा यात्रा व रात्रि 8.00 बजे भरत मिलाप एवं श्रीराम राज्याभिषेक का मंचन किया जाएगा। 26 अक्टूबर (शनिवार) को रात्रि नौ बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन श्रीरामलीला मैदान में किया जाएगा।

जानकारी देते बताया कि श्रीरामलीला मंचन का समय प्रतिदिन सायं सात बजे से रात्रि दस बजे तक किया जाएगा l दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मैदान के बीच में 40 से 50 फीट चौड़े रास्ते दिए जा रहे हैं। दर्शकों के लिए पीने का पानी तथा शौचालयों का समुचित प्रबंध किया जा रहा है  सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निर्माणी की सुरक्षा टीम के साथ-साथ पुलिस कैम्प, होमगार्ड कैम्प तथा सीएमपी कैम्प लगाए जाएंगे साथ ही लोकल इन्टेलिजेंस की सहायता से संदिग्ध व्यक्तियों पर निगाह रखी जाएगी।

सुरक्षा की दृष्टि से मैदान के प्रमुख स्थानों पर क्लोज सर्किट कैमरे लगाए जा रहे है साथ ही साथ दुर्गा के समय भीड को देखते हुए ड्रोन कैमरे की भी व्यवस्था की जा रही है। जिनका नियंत्रण श्रीरामलीला कमेटी तथा पुलिस कैम्प से रहेगा। पूरे मेले पर नजर रखने के लिए काफी ऊंचाई पर वाच टावर लगाए जाएंगे। 

Also read- Madhya Pradesh News: पुलिस को मिली सफलता- अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस की तस्करी करने वाले दो आरोपी धराये।

बच्चो के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के छोटे-बड़े झूले व खेल-तमाशे भी वालों को सेपटी मानकों को पूरा करने तथा संबंधित विभागों लगाए जा रहे हैं। झूले से प्रमाणपत्र प्राप्त करना अनिवार्य होगा। मेडिकल तथा फायर ब्रिगेड कैम्प भी लगाए जा रहे हैं जिनमें क्रमशः एम्बुलेंस तथा फायर ब्रिगेड वाहन, फायर टेण्डर उपलब्ध रहेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow