हरदोई आईएनए न्यूज़: अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने शहर मे लग रही जाम को लेकर पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन।
हरदोई। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी के नेतृत्व मे संघठन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन से मिलकर शहर मे लग रही जाम व स्कूली बच्चो की सुरक्षा को लेकर एक ज्ञापन दिया व पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह भगवान परशुराम चित्र भेंट किया।
ज्ञापन मे जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी ने जानकारी दी कि हरदोई शहर के अंदर नो इंट्री के समय भी भारी वाहनों का शहर मे प्रवेश हो रहा है जिससे आये दिन विद्यालय के समय जाम लग जाता है बच्चो को विद्यालय पहुँचने मे देरी का सामना करना पड़ता है शहर के व्यस्ततम चौराहो पर जाम के कारण आम जनमानस व स्कूली बच्चो को बहुत दिक्क़त उठानी पड़ती है इसके आलावा शाहजहांपुर रोड स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल जोकि शाहजहांपुर रोड से पिहानी रोड संपर्क मार्ग पर स्थिति है जोकि शहर से मात्र 1किलोमीटर दूरी पर है नो इंट्री होने के बावजूद भी उस रोड पर भारी वाहन बहुत संख्या मे निकलते रहते है जिससे स्कूली बच्चो को खतरा बना रहता है।
जिलाध्यक्ष ने एसपी नीरज कुमार जादौन से मांग की है स्कूल खुलने व छुट्टी के समय उक्त सम्पर्क मार्ग सहित शहर के अंदर भारी वाहनों को प्रतिबंधित कराने को निर्देशित करे जिससे बच्चो व अभिभावकों को जाम की समस्या से न जूझना पड़े व कोई अप्रिय घटना न होने पाये।
इसे भी पढ़ें:- जीवन परिचय: पदम् भूषण हिन्दुस्तान के गौरव, विश्व के महानतम खिलाड़ी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ।
ज्ञापन देने वालों मे मुख्य रूप से परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम तिवारी, जिला महासचिव धर्मेंद्र द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा,जिला प्रवक्ता प्रदीप त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष परशुराम सेना ऋषिकांत मिश्रा, जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ सतेंद्र मिश्रा, प्रमोद शुक्ला,उमेश मिश्र,प्रांजल शुक्ला, पंकज शुक्ला, अंकित मिश्रा, रंजीत शुक्ला, रामलखन अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











