हरदोई आईएनए न्यूज़: एसपी नीरज कुमार जादौन द्वारा शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। 

Aug 30, 2024 - 16:27
215 Views
हरदोई आईएनए न्यूज़: एसपी नीरज कुमार जादौन द्वारा शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। 

हरदोई। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा पुलिस लाइन के परेड ग्राउन्ड में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण कर क्वार्टर गार्ड, बैरक,पुस्तकालय भोजनालय आदि का निरीक्षण किया गया। 

उ0प्र0 आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती के पदों पर लिखित परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस लाइन हरदोई में परीक्षा केंद्रो की निगरानी हेतु बनाये गये सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर नियुक्त कर्मियों को सतत निगरानी बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन व प्रतिसार निरीक्षक भी मौजूद रहे ।

इसे भी पढ़ें:- औद्योगिक समूहों के दिग्गज बोले, किसी सरकार से नहीं हो सकती योगी सरकार की सोच, जुनून, रफ्तार और लक्ष्य के प्रति समर्पण की तुलना।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow