Ballia News: जिला स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन। 

खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला खेल कार्यालय...

Oct 15, 2024 - 18:14
48 Views
Ballia News: जिला स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन। 


Report- S.Asif Hussain zaidi

बलिया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्मशताब्दी वर्ष 2024 के अवसर पर जिला स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन। खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला खेल कार्यालय, बलिया के तत्वावधान में जिला स्तरीय जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 18 अक्टूबर, 2024 को वीर लोरिक स्पोटर््स स्टेडियम, बलिया में किया गया है। 

इस प्रतियोगिता में जूनियर आयु वर्ग की बालिकंा जिनका भार  65 किग्रा0 से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसमें स्कूल/क्लब की टीमें प्रतिभाग कर सकती है। भाग लेने हेतु जनपद के इच्छुक कबड्डी टीम अपनी प्रविष्टि दिनांक 17 अक्टूबर 2024 तक जिला खेल कार्यालय, बलिया में करा सकतें है। खिलाड़ियों का आधार कार्ड एवं बैंक खाता संख्या, आई0एफ0एस0 संख्या अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा। विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय अवधि में जिला खेल कार्यालय, बलिया से सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है। 

पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वालीबाल प्रतियोगिता हेतु जिला/मण्डलीय चयन ट्रायल्स खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के तत्वावधान में पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनंाक 23-25 अक्टूबर, 2024 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, चित्रकूट धाम में किया जा रहा है।

उक्त प्रतियोगिता मंे भाग लेने हेतु सीनियर महिला वालीबाल प्रतियोगिता हेतु आजमगढ़ मण्डल की टीम का जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 16 अक्टूबर के स्थान पर 17 अक्टूबर, 2024 को वीर लोरिक स्पोटर््स स्टेडियम, बलिया में किया जायेगा एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 18 अक्टूबर, 2024 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 10ः00 बजे से किया जायेगा।

Also Read- Ballia News: राम के राज्य में रावण का दहन नहीं हुआ य यह दुर्भाग्यपूर्ण है - नीरज सिंह गुड्डू सपा नेता

उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सीनियर महिला वालीबाल खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। जिले के इच्छुक सीनियर महिला वालीबाल खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मण्डल स्तर पर चयनित सीनियर महिला वालीबाल खिलाड़ी दिनांक 23 से 25 अक्टूबर, 2024 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, चित्रकूट धाम में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वालीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow