Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई आयुष समिति की बैठक।

अस्पतालों में मानक अनुरूप विद्युत संयोजन सुनिश्चित किया जाये। सभी आयुष केंद्रों....

By INA News Desk
Oct 15, 2024 - 18:19
50 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई आयुष समिति की बैठक।
Advertisement
Advertisement

हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला आयुष समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि नये अस्पतालों के लिए भूमि के चिन्हीकरण का अवशेष कार्य पूरा किया जाये। सभी शेष अस्पतालों में मानक अनुरूप विद्युत संयोजन सुनिश्चित किया जाये। सभी आयुष केंद्रों पर आशा के आबद्धीकरण का कार्य जल्द पूरा किया जाये।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने प्रारम्भ की ग्राम्य विकास विभाग में ई फाइलिंग व्यवस्था।

सभी केंद्रों पर कैमरा व बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। बिरौली व सदरपुर के आयुर्वेद चिकित्सक की बैठक में अनुपस्थिति पर उन्होंने एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी व सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement