New Delhi News: क्षत्रिय कल्याण बोर्ड के गठन हेतु रीना एन सिंह के पत्र पर पीएमओ ने उठाया कदम। 

भारत सरकार के सामाजिक न्याय मंत्रालय द्वारा अपर निदेशक स्तर का अधिकारी नियुक्त ....

By INA News Desk
Oct 19, 2024 - 18:01
471 Views
New Delhi News: क्षत्रिय कल्याण बोर्ड के गठन हेतु रीना एन सिंह के पत्र पर पीएमओ ने उठाया कदम। 

नई दिल्ली। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के महिला विंग की राष्ट्रीय महासचिव एवं सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट रीना एन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर क्षत्रिय कल्याण बोर्ड का गठन करने की मांग की थी। एडवोकेट रीना एन सिंह ने अपने पत्र में लिखा था कि वर्तमान परिवेश में राजनीतिक दलों के द्वारा जिस तरह से क्षत्रिय समाज के इतिहास का विकृतीकरण किया जा रहा है उसको लेकर क्षत्रिय समाज में चिंता है,रीना एन सिंह ने लिखा था कि क्षत्रिय कल्याण बोर्ड के गठन से क्षत्रिय समाज के रीति-रिवाजों व मूल्यों का संरक्षण किया जा सकेगा इसके अलावा इससे अखंड भारत की समृद्धि विरासत को भी संजोने में मदद मिलेगी।

Also Read- सुप्रीम कोर्ट में न्याय की देवी की आँखों से पट्टी हटी, 'कानून अंधा नहीं और सबके लिए समान' का दिया सन्देश

एडवोकेट रीना एन सिंह ने पत्रकारों को बताया कि उनको प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा  जानकारी दी गई है कि क्षत्रिय समाज के त्याग,समर्पण और राष्ट्रभक्ति को ध्यान में रखकर  प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा कार्यवाही करते हुए उस पत्र की मांग के आधार पर  केंद्र सरकार के समाजल्याण विभाग के एक अपर निदेशक स्तर के अधिकारी की नियुक्ति की गई है उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी व पीएमओ के अधिकारियों को क्षत्रिय समाज की ओर से  धन्यवाद दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow