Hardoi News: पुलिस लाइन में हुई पीस कमेटी की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश। 

जिलाधिकारी ने कहा कि  त्योहारों के दौरान कोई नई परंपरा न डाली जाये। सभी लोग मिल जुलकर त्यौहार मनाएं...

By INA News Desk
Oct 7, 2024 - 19:43
62 Views
Hardoi News: पुलिस लाइन में हुई पीस कमेटी की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश। 

हरदोई। पुलिस लाइन में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत विभिन्न धर्मों के गुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि  त्योहारों के दौरान कोई नई परंपरा न डाली जाये। सभी लोग मिल जुलकर त्यौहार मनाएं।

उन्होंने विभिन्न विभागों को निर्देश दिया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। सड़कों के गड्ढों को ठीक कर दिया जाये। उन्होंने अपील की कि त्योहारों के दौरान ऐसा कोई काम न किया जाये जिससे दुर्घटना हो सकती हो। कोई भी यात्रा अपने पूर्व निर्धारित मार्ग से ही  निकाली जाये।

Also Read- Hardoi News: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने की संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा।

किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजकों की सूची पूर्व में ही बना ली जाये। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी को यात्रा के दौरान हथियार ले जाने की अनुमति न दी जाये। सुरक्षा की व्यवस्था चाक चौबंद रखी जाये। पुलिस विभाग की टीमे अनवरत गश्त करती रहें। इस अवसर पर सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow